February 23, 2025

राष्ट्र की परम्परा

हिन्दी दैनिक-मुद्द्दे जनहित के

विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश की नई कार्यकारिणी का गठन ,

दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा ) विश्व हिंदू महासंघ भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महंत सुरेन्द्रनाथ अवधूत महाराज के अध्यक्षता में विश्व हिंदू महासंघ भारत के राष्ट्रीय संयोजक महंत मुकेश नाथ के निर्देशन में एवं विश्व हिंदू महासंघ भारत के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री योगी राजकुमार नाथ चौहान के नेतृत्व में विश्व हिंदू महासंघ भारत राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक राष्ट्रीय कार्यालय मां कालका मंदिर दिल्ली में संपन्न हुई। विश्व हिंदू महासंघ भारत की बैठक में संगठन को मजबूत बनाने के लिए चर्चा की गई।विश्व हिंदू महासंघ भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महंत सुरेन्द्रनाथ अवधूत महाराज के अध्यक्षता में विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें महंत मुकेश नाथ को राष्ट्रीय संयोजक,विकास पाराशर को उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष,अमर सिंह गंगवार को उत्तर प्रदेश का कार्यकारी अध्यक्ष,बिल्लू प्रधान को पश्चिम उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष,गुलशन कोहली को उत्तर प्रदेश का व्यापारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष,तूलिका शर्मा को पश्चिमी उत्तर प्रदेश मातृशक्ति प्रकोष्ठ का अध्यक्ष,महंत अशोक योगी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश का प्रभारी, प्रमोद त्यागी को उत्तराखंड प्रदेश का प्रभारी मनोनीत किया। विश्व हिंदू महासंघ भारत के नव नियुक्त पदाधिकारीयो को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। जिसमें मुख्य रूप से उपस्थित रहे राष्ट्रीय सचिव कैलाश नाथ सिंगल, राष्ट्रीय प्रवक्ता विक्रम गोस्वामी, राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरक्षा प्रकोष्ठ डॉ.सुरेशचन्द्र दक्ष,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गौरक्षा प्रकोष्ठ भानू प्रताप सिंह राजावत,विश्व हिंदू महासंघ भारत के राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।