शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के कार्यकारिणी का गठन

श्रवण पटेल अध्यक्ष, सच्चिदानंद उपाध्यक्ष तथा संतोष महामंत्री निर्वाचित

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।जवाहर नेहरू स्मारक पीजी कालेज महराजगंज में शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ की बैठक जिलाध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में वर्तमान अध्यक्ष डॉ शांति शरण मिश्र ने नई कार्यकारिणी के गठन का प्रस्ताव रखा जिसे सभी लोगों ने स्वीकार करते हुए आपसी सामंजस्य और आपसी सहमति के आधार पर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें श्रवण पटेल अध्यक्ष, संतोष पटेल उपाध्यक्ष, सच्चिदानंद पटेल महामंत्री, अमित विक्रम त्रिपाठी संयुक्त मंत्री और अरुण गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्वाचित किए गए।
आपसी सहमति के आधार पर बनाए गये कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को शपथ दिलाया गया तथा कर्मचारी हित में कार्य किए जाने हेतु प्रेरित किया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन किसी कर्मचारी का अहित नहीं होने देगा।
डॉ शांति शरण मिश्र ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए कर्मचारी हित में सदैव कार्य किए जाने हेतु अपनी सलंग्नता को दोहराया ।
इस दौरान अध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव, महामंत्री प्रणय कुमार गौतम,इकाई उपाध्यक्ष रामनारायण नायक, इकाई महामंत्री संतोष कुमार राव, कार्यालय अधीक्षक विधि नारायण यादव,अतुल कुमार घोष ,जावेद अली सिद्दीकी, शमसाद, अहमद, नरेंद्र नाथ सिंह, जितेंद्र कुमार, उमेश श्रीवास्तव, सूरज प्रकाश, वीरेंद्र भारती, मीरा शर्मा सहित तमाम लोग उपस्थित रहें।

rkpshomnath

Recent Posts

आज का राशिफल: आर्थिक लाभ के साथ बढ़ेंगे सफलता के योग, जानें मेष से मीन तक का हाल

AI निर्मित आज का दिन कई राशियों के लिए आर्थिक प्रगति, व्यापारिक गतिविधियों और नए…

29 minutes ago

योगी ने गिनाईं महिला सशक्तिकरण की पहल, हामिद अंसारी और राहुल गांधी पर भी बरसे

Aiनिर्मित हामिद अंसारी के बयान पर योगी का पलटवार, बोले- सनातन परंपरा को अपमानित करने…

40 minutes ago

टमाटर से ब्रोकली तक खेती पर सरकारी मदद, जानिए कौन किसान कर सकता है आवेदन

गेहूं-धान के साथ सब्जी की खेती पर जोर, यूपी के किसानों को मिल सकता है…

7 hours ago

जलती चिता पर मांस पकाने के आरोप से मचा हंगामा, एक युवक हिरासत में; दो फरार

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पूवायां थाना क्षेत्र के नथ्यापुर गांव में रविवार को अंतिम संस्कार…

7 hours ago

बाढ़ के बीच बदला शिक्षकों के ट्रांसफर का शेड्यूल, जानें नई तारीखें

बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर आवेदन की तारीख बदली, 4 अक्टूबर से भर सकेंगे फॉर्म…

7 hours ago

देवभूमि में आसमान से सफर की तैयारी, 51 रोपवे परियोजनाओं से बदलेगा पहाड़ों का परिवहन

उत्तराखंड बनेगा रोपवे हब, 160 किमी के 51 प्रोजेक्ट पर तेज हुआ काम देहरादून (राष्ट्र…

7 hours ago