Saturday, February 21, 2026
Homeउत्तर प्रदेशशिव सेना सदस्यता अभियान के तहत कई जिलों में गठन

शिव सेना सदस्यता अभियान के तहत कई जिलों में गठन

2027 मे भाजपा की सबसे बड़ी सहयोगी पार्टी होंगी शिव सेना – पंडित अजीत कुमार पाण्डेय

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
रविवार को प्रेस क्लब गोरखपुर में शिव सेना सदस्यता अभियान के क्रम में उत्तर प्रदेश महामंत्री ललन दुबे,प्रान्त प्रमुख गोरखपुर क्षेत्र अजित पाण्डेय एवं शिव सेना संगठन मंत्री गोरखपुर ई. गौरव पाण्डेय, के नेतृत्व व शिव सेना के वरिष्ठ सदस्यों द्वारा गोरखपुर के ई. पुनीत शुक्ला को सर्वसम्मति से जिला प्रभारी व पन्नेलाल पासवान को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
जबकि मनोनीत हुए जिलाध्यक्ष पन्नेलाल पासवान की संस्तुति पर सुधाकर पासवान को खोराबार का ब्लाक अध्यक्ष नियुक्त किया गया।इसी क्रम में महराजगंज जनपद के जिलाध्यक्ष व प्रभारी के रुप मे विजय कुमार व उपाध्यक्ष के पद पर सुनील कुमार श्रीवास्तव, बृजेश चौधरी, को मनोनीत किया गया, वही अतुल पाण्डेय को कोषाध्यक्ष तथा जिला प्रचारक के रूप में दुर्गेश कुमार दुबे का मनोयन किया गया।
शिव सेना सदस्यता अभियान के तहत कुशीनगर में,दुर्गेश मणि त्रिपाठी को जिला प्रभारी तथा जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर मल्ल को सर्वसम्मति से चुना गया। इस दौरान गोरखपुर प्रान्त प्रमुख पड़ित अजीत कुमार पाण्डेय ने कहा की शिव सेना को उत्तर प्रदेश मे काफी मजबूत करना है शिव सेना हमेशा गरीब मजलूम शोषित बंचित की की पार्टी है, आगामी 2027 मे भाजपा और शिव सेना एक बैनर तले चुनाव लड़ेंगे। इस दौरान शिव सेना प्रदेश महामंत्री लल्लन दुबे,प्रान्त प्रमुख अजित पाण्डेय, संगठन मंत्री ई.गौरव पाण्डेय युवा मोर्चा के जिला प्रभारी राजा बाबू निषाद सहित आदि लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments