भगोड़े बैंकों का पैसा पाने के लिए सदर तहसील में जमा किया जा रहा फॉर्म

सहारा बैंक के अलावा अन्य भगोड़े बैंकों का नाजिर कार्यालय में जमा किए जा रहे फॉर्म

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
डूबे हुए पैसों की उम्मीद लेकर सदर तहसील में जनता अपना अपना फॉर्म जमा कर रही हैं। सरकार भोली भाली जनता का भगोड़े बैंकों का पैसा बड्स एक्ट 2019 के अंतर्गत दिलाने जा रही हैं। सरकार,ने प्रदेश के समस्त जिलाधिकारी को निर्देश जारी कर तहसीलों में फॉर्म जमा करने का दिया आदेश। सहारा बैंक को छोड़कर जीसीए मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड केबीसीएल इंडिया फवना फीयरलेस सहित अन्य बैंकों में जमा करने वाले नाउम्मीद छोड़ चुके लाभार्थियों का सरकार बड्स एक्ट 2019 के अंतर्गत जमा किए हुए पैसों को वापस करने जा रही है। विभिन्न भगोड़े बैंकों में जमा किए हुए मैच्योरिटी के साथ संबंधित अपने तहसीलों के नाजिर के कार्यालय में पहुंचकर अपना-अपना फॉर्म जमा कर दें, जिससे डूबे हुए पैसों को सरकार उनके खातों में भेजने के लिए विचार कर सके यह तभी संभव होगा जब भगोड़े बैंकों व कंपनियो का डिटेल आप अपने संबंधित तहसीलों में संबंधित कर्मचारी नाजिर के पास जमा करेंगे, सदर तहसील में लाभार्थी अपने डूबे हुए पैसे को पाने के लिए 1 अगस्त 2023 से नाजीर मसीउद्दीन के पास फार्म जमा करने वालों की लंबी-लंबी कतारे लगा कर अपना अपना फार्म जमा कर रहे हैं। शासन के निर्देश पर जिलाधिकारी कृष्ण करुणेश ने एडीएम वित्त विनीत कुमार सिंह को निर्देशित किया था, एडीएम वित्त/ विनीत कुमार सिंह ने जनपद के समस्त उप जिला अधिकारियों को निर्देशित किया जिसके अनुपालन में जॉइंट मजिस्ट्रेट/ एसडीएम सदर नेहा बंधु अपने तहसील के नाजीर मसीउद्दीन को नामित करते हुए फार्म जमा करने का निर्देश दिया। अपने डूबे हुए पैसे को पाने के लिए भोली भाली जनता अपना फार्म उत्सुकता के साथ पहुंच कर पूरे डिटेल के साथ जमा कर रहे हैं, जहां अपना डूबे हुए रकम को पाने के लिए लंबी-लंबी कतारो में लगकर अपना-अपना फार्म जमा कर रहे। बैंकों व विभिन्न एजेंसियों में पैसा गंवा चुके लोगों से बड्स एक्ट के अंतर्गत पैसा सरकार देने का विचार किया है।
सदर तहसील परिसर में बड्स एक्ट 19 के तहत जमाराशि वापस पाने, भुगतान दावा का फार्म इन दिनों जमकर बिक्री हो रही है। इस फार्म के तहत सहारा बैंक को छोड़ कर पल्स, साईं समृद्धि, कैमुना जीसीए मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड, केबीसीएल इंडिया फवना पीयरलेस समेत अन्य कई बैंकों में जमा पैसे को वापस पाने के लिए दावेदारो को प्राप्त करने के लिए, फार्म भर कर जमा किया जा रहा है।

rkpnews@desk

Recent Posts

शोध पात्रता परीक्षा (रेट 2025) का परिणाम जारी

उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का साक्षात्कार अप्रैल के तीसरे सप्ताह से गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय…

3 hours ago

पुलिस ने स्मैक के साथ दो को किया गिरफ्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मादक पदार्थों…

4 hours ago

भीषण आग से गेहूं की तैयार फसल जली, किसानों को भारी नुकसान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकासखंड सांथा के सुकरौली और खजुरी गांवों…

4 hours ago

कूड़ा जलाने से उठे धुएं से बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्थिति नियंत्रण में

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के तमकुहीराज क्षेत्र में ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल के पास सूखा…

4 hours ago

विदाई समारोह में छात्रों को दी गई उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l नगरपालिका स्थित बाबा राघव दास भगवानदास महिला महाविद्यालय आश्रम में छात्रों के…

4 hours ago

“नैतिकता से कानून तक: माता-पिता की सेवा न करने पर सैलरी कटौती का नया सामाजिक संदेश”

पिता की देखभाल न करने पर वेतन से 15 प्रतिशत त्वरित कटौती: सामाजिक न्याय,नैतिक जिम्मेदारी…

4 hours ago