‘द मिलियन फार्मर्स स्कूल‘ का आयोजन 25 अगस्त तक-अविनाश चन्द्र तिवारी

बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)
‘द मिलियन फार्मर्स स्कूल‘ (किसान पाठशाला) का आयोजन 25 अगस्त तक अपरान्ह 2.30 से 5.30 बजे तक जनपद के विकास खण्डों में, चिहिन्त ग्राम पंचायतों में, ग्राम पंचायत भवन/सचिवालय अथवा प्राथमिक विद्यालय में किया जा रहा है। उक्त जानकारी देते हुए संयुक्त कृषि निदेशक अविनाश चन्द्र तिवारी ने बताया कि जिसमें किसानो को प्रथम दिवस के प्रथम सत्र में श्रीअन्न (मिलेट्स) के महत्व, पोषकता/उपयोगिता, वर्गीकरण तथा प्रसंस्करण के सम्बन्ध में जानकारी दी जायेगी।उन्होने बताया कि द्वितीय सत्र में खरीफ फसलोत्पादन हेतु खरीफ में प्राकृतिक खेती, जिसमें प्राकृतिक खेती के अवयव, प्राकृति खेती के सिद्धान्त एवं धान की सीधी बुवाई (डी0एस0आर0) और दलहन/तिलहन एवं सब्जी उत्पादन के सम्बन्ध में किसान भाईयों को जानकारी दी जायेगी। द्वितीय दिवस के प्रथम सत्र में किसानों को योजनाओं की जानकारी दी जायेगी, जिसमें कृषि विभाग की महत्वपूर्ण योजनायें एवं अनुमन्य सुविधाएं तथा सम्वर्गीय विभागों यथा-उद्यान, पशुपालन, मत्स्य, गन्ना, रेशम एवं मण्डी परिषद की महत्पूर्ण योजनाओं की जानकारी भी दी जायेगी।
आगे उन्होंने बताया द्वितीय सत्र में विविध विषय के अन्तर्गत पराली प्रबन्धन एवं कृषक उत्पादक संगठन (एफ0पी0ओ0) के सम्बन्ध में जानकारी दी जायेगी। किसान भाईयों से अपील है कि वह अधिक से अधिक संख्या में अपने नजदीकी किसान पाठशाला में प्रतिभाग कर कृषि से सम्बन्धित जानकारी प्राप्त कर अधिक से अधिक लाभ उठायें।

rkpnews@desk

Recent Posts

51.25 रुपये किलो चीनी की बिक्री शुरू आम उपभोक्ताओं को 60 रुपये में देने का दावा

त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने किया शुभारंभ गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)त्योहारों…

45 minutes ago

31 मुकदमों की 1324 लीटर अवैध शराब पर चला पुलिस का बुलडोजर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…

58 minutes ago

सफलता के लिए आत्मविश्वास और अनुशासन जरूरी, विद्यार्थियों को बताए समय प्रबंधन के गुर

बिछुआ/मप्र (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय महाविद्यालय बिछुआ में स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तत्वावधान…

1 hour ago

एनएचएम संविदा कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त

आज से लौटे ड्यूटी पर स्वास्थ्य सेवाएं पटरी पर कर्मचारियों की मांग पूरी करने का…

1 hour ago

मूर्ति विसर्जन स्थलों पर सुरक्षा से लेकर साफ-सफाई तक पुख्ता इंतजाम करें -मंडलायुक्त

प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त रखने और विसर्जन कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश गोरखपुर(राष्ट्र…

1 hour ago

डीएम और एसपी संपूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं

शिकायतों के त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देश शाहजहांपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)तहसील कलान में शनिवार…

1 hour ago