बांस कारीगरों को प्रशिक्षित करेगा वन विभाग

आर.ओ. नानपारा के कार्यालय पर आयोजित होगा प्रशिक्षण कार्यक्रम

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)प्रभागीय वनाधिकारी बहराइच ने बताया कि राष्ट्रीय बांस मिशन के अन्तर्गत राष्ट्रीय स्तर पर बांस का उत्पादन बढ़ाने तथा बांस से विभिन्न प्रकार के उत्पादों को तैयार करने में स्थानीय कारीगरों की भागीदारी बढ़ाये जाने के उद्देश्य कई कार्यक्रम संचालित किये जा रहे हैं। डीएफओ ने बताया कि राष्ट्रीय बांस मिशन के अन्तर्गत बहराइच जनपद में स्थानीय कारीगरों को बांस के उत्पाद तैयार करने के उद्देश्य से वन क्षेत्राधिकारी नानपारा के कार्यालय पर 03 से 15 नवम्बर 2022 तक 13 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
प्रभागीय वनाधिकारी, बहराइच ने बताया कि वन क्षेत्राधिकारी नानपारा के कार्यालय पर 03 नवम्बर से आयोजित होने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रम में नई दिल्ली की संस्था सिबार्ट द्वारा अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा। डीएफओ ने बताया कि इच्छुक कारीगर वन विभाग से सम्पर्क स्थापित कर प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभाग कर सकते हैं।

Editor CP pandey

Recent Posts

करोड़ों की कथित ठगी मामले में दोषी की अपील नामंजूर, जेल और जुर्माना दोनों बरकरार

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के चर्चित चेक बाउंस और कथित धोखाधड़ी मामले में जिला…

2 hours ago

एलएलएम में दाखिले का सुनहरा मौका, बीबीएयू ने जारी की प्रवेश अधिसूचना, 22 जुलाई तक भेजें दस्तावेज़

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) के सेंटर ऑफ पोस्ट ग्रेजुएट लीगल…

2 hours ago

पांच दिन बाद भी कपरवार सेतु बंद राहगीरों की मुश्किलें बरकरार

कपरवार/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l राप्ती नदी पर स्थित कपरवार सेतु को सुरक्षा कारणों से बंद किए…

2 hours ago

पहले ही प्रयास में नीट में चमकी अनुष्का, 531 अंक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र का मान

निचलौल क्षेत्र की बेटी ने रचा सफलता का नया अध्याय, परिवार और गुरुजनों को दिया…

2 hours ago

ग्राम प्रधान संगठन ने ज्ञापन भेज कर कार्य पूरा करने का किया अपील

जल, सफाई, भुगतान और विकास कार्यों को लेकर प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग बरहज/देवरिया(राष्ट्र…

2 hours ago

नाली निर्माण न होने से घरों में घुस रहा बारिश का पानी, ग्रामीणों ने सीडीओ से लगाई गुहार

इंटरलॉकिंग सड़क बनने के चार माह बाद भी नहीं बनी नाली: जल-भराव से दर्जनों परिवार…

5 hours ago