राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु समस्त विभाग करे मामलों को चिन्हित – अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के तत्वावधान में राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु जनपद न्यायालय के सभागार कक्ष में समन्वय बैठक का आयोजन किया गया।
राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी/ अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजय कुमार सिंह ने सबंधित विभागों को निर्देशित किया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए विभाग अभी से नोडल अधिकारी को नियुक्त करें जिससे मामलों का चिह्नांकन कर अधिक से अधिक संख्या में निस्तारण किया जा सके उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारीगण तहसील स्तर पर बैठकों को आयोजित कर मामलों को चिन्हित करें तथा राजस्व से संबंधित मामले, श्रम विभाग के मामले, विद्युत विभाग के मामले, दुर्घटना बीमा से संबंधित मामले को अधिक से अधिक संख्या में निस्तारण करने हेतु अभी से तैयारी करें |
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के सचिव इशरत परवीन फारुकी द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक संख्या में वादों के निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को नोटिसों का तामिला समय से कराने हेतु निर्देशित किया गया उन्होंने कहा कि इस बार राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 11 फरवरी 2023 दिन शनिवार को होने जा रहा हैं जिसमें बैंक ऋण, दुर्घटना बीमा, श्रम विभाग, विद्युत विभाग, राजस्व विभाग, पारिवारिक मामले, अन्य कोई भी सुलहनीय मामले या छोटे-मोटे मामले से संबंधित मामलें का निस्तारण किया जाना हैं।
इस बैठक में उपजिलाधिकारीगण,तहसीलदार, प्रतिनिधि प्रभागीय वनाधिकारी, उप संभागीय परिवहन अधिकारी, राजस्व निरीक्षक नगरपालिका, श्रम सहायक आयुक्त, अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड,
प्रतिनिधि दूर संचार जिला प्रबन्धक (बी0एस0एन0एल0), जिला आबकारी अधिकारी, इत्यादि लोग उपस्थित रहें।

rkpnews@somnath

Recent Posts

अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों ने गृह विज्ञान विभाग का किया भ्रमण, स्वास्थ्य मुद्दों पर हुआ मंथन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक…

6 hours ago

अभय मिश्रा के आवास पर रोजा इफ्तार में उमड़ा जनसैलाब

भागलपुर में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l भागलपुर क्षेत्र में समाजसेवी एवं…

6 hours ago

भारतीय ज्ञान परम्परा में आनंदमूर्ति के योगदान पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में “श्री श्री आनंदमूर्तिजी का भारतीय ज्ञान…

7 hours ago

सीएम मॉडल स्कूल निर्माण की धीमी प्रगति पर डीएम सख्त, समयसीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के खटौली में निर्माणाधीन मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय…

7 hours ago

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के प्रयास से 6969 करोड़ की परियोजना मंजूर, बाराबंकी-बहराइच के बीच सफर होगा आसान

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के प्रयासों से बाराबंकी से…

7 hours ago

गुरुवार को देखा जाएगा ईद का चांद इबादत में बीता 28वां रोजा

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)जहन्नम से आजादी का अशरा चल रहा है। ईद आने वाली है। नमाज,…

8 hours ago