खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने छापामारी कर एकत्र किये 10 नमूने

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सहायक आयुक्त (खाद्य)II खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विनय कुमार सहाय ने बताया है कि आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश तथा जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में आगामी नवरात्र त्योहार पर आम जनमानस को स्वस्थ एवं सुरक्षित खाद्य पदार्थ,फलाहार , इत्यादि उपलब्ध कराने हेतु खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन देवरिया की खाद्य सचल ने 17 अक्टूबर 2023, 18 अक्टूबर 2023 एवं 19 अक्टूबर 2023 को अभियान चलाते हुए कुल 10 नमूने एकत्रित किए गए, अब तक कुल 15 नमूने संग्रहित किए जा चुके हैं।
वीरेंद्र कुमार एंड ब्रदर्स, रुद्रपुर चौराहा देवरिया के प्रतिष्ठान से किसमिस एवं साबूदाना का नमूना संग्रहित किया गया। नागेश्वर गुप्ता, रुद्रपुर चौराहा देवरिया के प्रतिष्ठान से जीरा का नमूना संग्रहित किया गया। प्रमोद गुप्ता, बस स्टेशन रोड रुद्रपुर देवरिया के प्रतिष्ठान से साबूदाना का नमूना संग्रहित किया गया। प्रमोद बरनवाल, नूरीगंज भटनी देवरिया के प्रतिष्ठान से सोनपापड़ी का नमूना संग्रहित किया गया। अख्तर हुसैन अंसारी, हतवा भटनी देवरिया से रामदाना का नमूना संग्रहित किया गया। रीता देवी, खुखुन्दू चौराहा देवरिया से साबूदाना का नमूना संग्रहित किया गया। दीपनारायण जयसवाल, किराना मण्डी बरहज के प्रतिष्ठान से किसमिस का नमूना संग्रहित किया गया। राजन जयसवाल किराना मण्डी बरहज के प्रतिष्ठान से मखाना का नमूना संग्रहित किया गया। श्रीकान्त जयसवाल, किराना मण्डी बरहज के प्रतिष्ठान से साबूदाना का नमूना संग्रहित किया गया।
जनपद में संचालित हो रहे फ्रूट रिपेनिंग सेंटर की सहायक आयुक्त खाद्य ग्रेड सेकंड द्वारा टीम के साथ स्वयं जांच की गई तथा कुल 5 फ्रूट रिपेनिंग सेंटर जो की नवीन सब्जी मंडी स्थल देवरिया पर स्थित है, उनका निरीक्षण कर साफ सफाई के निर्देश प्रदान किए गए ,तथा एक प्रतिष्ठान पर ज्यादा गंदगी पाए जाने पर सुधार सूचना जारी की जाने के निर्देश प्रदान किए गए
टीम का नेतृत्व मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिवेंद्र द्वारा किया गया, टीम में संदीप कुमार श्रीवास्तव, घनश्याम वर्मा, श्रीराम यादव, मानवेंद्र कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

जिस डेटा की जरूरत नहीं, उसका भुगतान क्यों? ट्राई के नए नियम का उपभोक्ताओं पर असर

ट्राई का बड़ा बदलाव: डेटा नहीं चाहिए तो सिर्फ कॉल-एसएमएस का विकल्प, मोबाइल रिचार्ज बाजार…

5 hours ago

19 साल के रोहन की मौत से मचा हड़कंप, लाठी-डंडों से हत्या की आशंका; तीन टीमें जांच में जुटीं

जांच करती पुलिस https://twitter.com/yadavakhilesh/status/2103082886534660472?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2103082886534660472%7Ctwgr%5Ef8a7d965d1fb30063cff67ca97385e80c50901a3%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fup-crime-news-gram-pradhan-son-beaten-to-death-after-birthday-party-village-tense मुजफ्फरनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पुरकाजी थाना क्षेत्र के हरैटी गांव…

6 hours ago

वायरल वीडियो से मचा हड़कंप: स्कूटी सवार युवक-युवती के साथ कथित बदसलूकी की जांच शुरू

समस्तीपुर में युवक-युवती से अभद्रता का वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू समस्तीपुर (राष्ट्र की परम्परा…

6 hours ago

अमेरिका-चीन की बातचीत से भारत तक असर, टैरिफ से लेकर रेयर अर्थ तक बदल सकता है समीकरण

ट्रंप-शी वार्ता पर भारत की नजर, टैरिफ और रेयर अर्थ से तय होंगे वैश्विक व्यापार…

6 hours ago

सीमा से कॉलेज तक सुरक्षा का बड़ा अभियान, जम्मू-कश्मीर में कई मोर्चों पर एक साथ कार्रवाई

जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा और प्रशासनिक स्तर पर एक साथ कई…

6 hours ago

UDP को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए 8 विधायक; मेघालय की राजनीति में नई हलचल

सौजन्यसे PS शिलांग/नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मेघालय की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने…

7 hours ago