डीएम ने मेडिकल कॉलेज में डेंगू व उसे जुड़ी तैयारियों का लिया जायजा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी अखण्ड प्रताप सिंह ने मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण कर डेंगू के इलाज एवं उससे जुड़ी तैयारी का जायजा लिया। उन्होंने डेंगू मरीजों को निर्धारित मानक के मुताबिक चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराने के बारे में निर्देश दिए।
जिलाधिकारी मेडिकल कॉलेज के डेंगू वार्ड पहुंचे, जहां 09 मरीज भर्ती मिले। उन्होंने मरीजों एवं उनके तीमारदारों से बात की और अस्पताल में मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं एवं दवा की उपलब्धता के बारे में जानकारी प्राप्त की। डीएम ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में 30 बेड का डेडीकेटेड डेंगू वार्ड बनाया गया है। मेडिकल कॉलेज में डेंगू जांच की कंफर्मेटरी टेस्ट की सुविधा उपलब्ध है। जनपद में 18 अक्टूबर तक डेंगू के 149 सूचित मरीज मिले हैं, जिनमें से 121 की मरीजों को डेंगू की पुष्टि हुई। सभी मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। मरीजों को मच्छरदानी के अंदर रखा गया है और उन्हें हल्का भोजन दिया जा रहा है। डॉक्टरों ने बताया कि डेंगू के मरीज 5 से 7 दिन में स्वस्थ्य होकर घर जा रहे हैं।

जिलाधिकारी ने बताया कि डेंगू की रोकथाम के लिए पर्याप्त सतर्कता बरती जा रही है। सभी नगर निकायों द्वारा रोस्टरवार फॉगिंग की जा रही है। जलभराव एवं मच्छरों के पनपने वाले स्थानों पर एंटी लार्वा दवाओं का छिड़काव भी किया जा रहा है। नगर विकास विभाग ने फॉगिंग से जुड़ी शिकायतों के निस्तारण के लिए टॉल फ्री नंबर 1533 जारी किया है, जहां नागरिक फॉगिंग, नगर निकाय में साफ-सफाई से जुड़ी शिकायतों को दर्ज करा सकते हैं। डीएम ने कहा कि एंटी लार्वा दवा और फॉगिंग न होने की दशा में लोग कलेक्ट्रेट में स्थापित कंट्रोल रूम के समाधान नंबर 05568-222261 एवं 225351 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। डीएम ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के लिए जारी व्हाट्सएप नंबर 8090445060 पर भी सफाई से जुड़ी समस्याओं का निस्तारण किया जा रहा है।

डीएम ने कहा कि मौसम परिवर्तन के कारण मच्छर जनित बीमारी डेंगू, चिकनगुनिया एवं मलेरिया की रोकथाम के लिए जनपदवासियों से विशेष एहतियात बरतने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि डेंगू के लिए जिम्मेदार टाइगर प्रजाति के मच्छर साफ पानी में पनपते हैं। गहरे बर्तनों, गमलों, कूलर में यदि पानी इकट्ठा हो तो उसे साफ कर लें। बच्चे एवं बड़े पूरी बांह के शर्ट एवं फुल पैंट का प्रयोग करें। सोते समय मच्छरदानी लगाएं। उन्होंने कहा कि तेज सिरदर्द एवं बुखार के साथ मांसपेशियों तथा जोड़ों में दर्द, जी मिचलाना एवं उल्टी, आंखों में दर्द जैसे लक्षण दिखे तो तत्काल नजदीक के प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जांच कराकर इलाज कराएं। अस्पताल में निशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध है।

इस दौरान सीएमओ डॉ. राजेश झा, सीएमएस डॉ. डॉ एचके मिश्रा सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची को लेकर राजनीतिक दलों संग बैठक

पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने और अपात्रों के नाम हटाने में सहयोग का आह्वान कुशीनगर…

8 hours ago

सलम यादव बने समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के विधानसभा सचिव​

बलिया (राष्ट्र की परम्परा )समाजवादी पार्टी के संगठन विस्तार एवं मजबूती के क्रम में सलम…

8 hours ago

सरकारी योजनाएं कागजों तक सीमित न रहें, पीड़ित परिवार तक पहुंचे : संजयदीप कुशवाहा

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज मार्ग पर सड़क दुर्घटना में मृत कृषक-श्रमिक गंगेश पटेल के…

8 hours ago

सपा नेता विजय रावत ने ग्रामीणों के साथ बेलडाड़ कठीनईया मार्ग पर श्रमदान

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के बेलडाड़ कठीनईया मार्ग पर ग्रामीणों के साथ प्रदर्शन कर…

8 hours ago

पांच वर्ष पुराने राजस्व वाद का एएसडीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुराने राजस्व वादों के त्वरित निस्तारण के लिए प्रशासन की ओर…

8 hours ago

आधार से जुड़ा काम अब एक छत के नीचे, खलीलाबाद में खुला आधार सेवा केंद्र

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आधार कार्ड से जुड़े काम के लिए अब लोगों…

9 hours ago