विषाक्त भोजन एक की गई जान तो 60 बच्चे गम्भीर रूप से बीमार

लचर व्यवस्था के कारण हुई घटना-अखिलेश प्रताप सिंह

अतिरिक्त मुख्य सचिव को घटना से अवगत कराया जांच कराकर होगी कार्यवाही-राष्ट्रीय प्रवक्ता

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) देवरिया जनपद मेंआश्रम पद्धति विद्यालय के छात्रों का बिषाक्त भोजन खाने के कारण लगभग 60 बच्चे गंभीर रूप से बीमार हुए ।सुचना मिलने के साथ ही काग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता व देवरिया लोकसभा के प्रत्याशी रहे अखिलेश प्रताप सिंह मेडिकल कालेज पहुंच कर बिमार बच्चों का कुशलक्षेम जाना तथा उनका और उनसे परिजनों से मिलकर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए अपेक्षित सहयोग देने का आश्वासन दिया।
उन्होंने उस बच्चे के परिजन से भी मिले जो विषाक्त भोजन के कारण अब नहीं रहा ।उन्हें संतावना देते हुए ढाढस बधवाया उनके हक की लड़ाई लड़ने का आश्वासन दिया।
उन्होंने जिला प्रशासन पर आरोप लगाते हुये कहा की इस पूरे प्रकरण को यदि समय रहते गंभीरता से लिया होता तो इतनी बड़ी घटना नही घटती ।श्री सिंह ने बताया कि इस दुखद घटना की जानकारी मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव ए. पी. गोयल से फ़ोन पर बात की और उनको सारे प्रकरण से अवगत कराया।
श्री सिंह ने प्रशासन के भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा की यह घटना लचर व्यवस्था की देन है ।राष्ट्रीय प्रवक्ता ने बताया की मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने हमें आश्वासन दिया कि वे तुरन्त कमिश्नर गोरखपुर से बात करके कार्रवाई सुनिश्चित कराते हैं।और इसको गंभीरता से लिया जायेगा।

rkpnews@somnath

Recent Posts

भारत की सुरसम्राज्ञी आशा भोसले का अवसान: एक युग का अंत, एक अमर धरोहर की शुरुआत

“सुरों की रानी चली गईं: आशा भोसले के साथ खत्म हुआ एक स्वर्णिम युग” Rkpnews…

6 hours ago

फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही पर सख्ती, 18 कर्मचारियों का वेतन रोका

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में फार्मर रजिस्ट्री अभियान…

10 hours ago

सेवा भारती के नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में हजारों लोगों का उपचार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती के उपलक्ष में…

10 hours ago

प्रकृति की सुंदरता: एक सोच

गर्दन को झुकाकर मोबाइल में यदिअजनबी रिश्तों से हम जुड़ सकते हैं,हकीकत के रिश्तों में…

10 hours ago

साइकिल यात्रियों ने दिया जल संरक्षण और फिटनेस का संदेश

खलीलाबाद में साइकिल यात्रा का भव्य स्वागत संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। ‘जल ही…

10 hours ago

निर्माणाधीन नाले का निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्धता पर जोर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर पंचायत मगहर के शासन द्वारा मनोनीत…

10 hours ago