खाद्य सचल दल ने 1 कुंतल मिलावटी खोवे को कराया नष्ट

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन सेक्टर सी अलीगंज उत्तर प्रदेश तथा जिलाधिकारी देवरिया द्वारा दिए गए आदेशों के अनुपालन में बुधवार को जनपद देवरिया के खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के खाद्य सचल दल ने जनपद में रक्षाबंधन त्यौहार के पूर्व संध्या पर मिठाईयां को आमजन मानस हेतु स्वास्थ्य एवं सुरक्षित रूप से उपलब्ध कराने हेतु कुल सात नमूना एकत्रित किया तथा 1 कुंतल खोवा जिसका मूल्य ₹30000 था मानव उपभोग हेतु न पाए जाने की स्थिति में नष्ट कराया गया
सोनू घाट चौराहे पर दूध विक्रेता से गाय के दूध का नमूना एकत्रित किया गया तथा गड़ीर चौराहे पर मद्धेशिया स्वीट से छेना मिठाई का नमूना एकत्रित किया गया इसी प्रकार भलूअनी चौराहे पर छेना मिठाई का नमूना एकत्रित करने के उपरांत रुद्रपुर तहसील के तिवाई चौराहे पर विनिर्माण इकाइयों से क्रमशः पनीर तथा लाल पेड़ा के नमूने एकत्रित किए गए इसके पश्चात शहर में गोकुल स्वीट पर बेसन का लड्डू तथा छेना मिठाई का नमूना एकत्रित किया गया एवं सोनू घाट पर यादव स्वीट भंडार के निरीक्षण में 100 किलो ग्राम खोए अस्वस्थ कर परिस्थितियों में पाए जाने पर उसे नष्ट करा दिया गया
उपरोक्त कार्यवाही में सहायक आयुक्त खाद्य विनय कुमार सहाय मुख्य सुरक्षा अधिकारी शिवेंद्र खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप श्रीवास्तव खाद्य सुरक्षा अधिकारी मानवेंद्र कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी राम यादव, खाद्य सुरक्षा अधिकारी घनश्याम वर्मा उपस्थित रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

ग्रहों की चाल से बदलेगा दिन का मिजाज, जानें 12 राशियों का हाल

आज का राशिफल: आर्थिक लाभ के साथ बढ़ेगा आत्मविश्वास, इन राशियों को मिल सकती है…

2 hours ago

दवाओं की गुणवत्ता पर बड़ा सवाल: हिमाचल की 63 और उत्तराखंड की 39 दवाएं जांच में फेल

दवाओं की गुणवत्ता पर सवाल: देशभर में 221 सैंपल फेल, हिमाचल की 63 और उत्तराखंड…

2 hours ago

BJP में टिकट को लेकर महामंथन, जीत की क्षमता और जमीनी फीडबैक पर होगा जोर

यूपी 2027 से पहले BJP का टिकट फॉर्मूला बदलेगा? 40-50% विधायकों पर फिर से विचार…

2 hours ago

फोरलेन से एक्सप्रेसवे तक बदला गोरखपुर, रोजगार पर सीएम योगी ने विपक्ष को दिया जवाब

गोरखपुर में सीएम योगी का रोजगार और विकास पर जोर, बोले- युवाओं को नौकरी देने…

2 hours ago

दुष्कर्म के आरोप से गरमाया अयोध्या, पीड़ित परिवार ने पुलिस पर लगाए देरी के आरोप

अयोध्या में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 50 दिन बाद FIR, पुलिस पर देरी…

6 hours ago

कुंड पार करने की जिद बनी जानलेवा, गहरे पानी में समाया 35 वर्षीय युवक

सांकेतिक शर्त ने ली युवक की जान, पिशाचमोचन कुंड में डूबा 35 वर्षीय राजू वाराणसी…

6 hours ago