कार्डधारक को किया जायेगा खाद्यान्न का वितरण-डी०एस०ओ०

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)जनपद के जिला पूर्ति अधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि जनपद में अन्त्योदय कार्डधारक को 35 किग्रा प्रति कार्ड तथा पात्र गृहस्थी कार्डधारक को 05 किग्रा० प्रति यूनिट की दर से खाद्यान्न का वितरण किया जा रहा है। इस माह सितम्बर, 2023 में अन्त्योदय राशन कार्ड धारकों को 03 माह की चीनी एक साथ 03 किग्रा0 प्रति कार्ड, रू0 18/- प्रति किग्रा० की दर से वितरित की जा रही है।

👉अन्त्योदय और पात्र गृहस्थी कार्डधारक को किया जायेगा खाद्यान्न का वितरण

कभी-कभी ऐसी शिकायतें प्राप्त होती है कि उचित दर विक्रेता द्वारा बायोमीट्रिक प्रमाणीकरण के बाद तत्काल उसी समय राशन सामग्री न उपलब्ध कराकर एक-दो दिन बाद दिया जाता है। यह स्थिति उचित नहीं है। अतः जनपद के समस्त उचित दर विक्रेता को निर्देशित किया जाता कि उपभोक्ताओं / कार्डधारकों के बायोमीट्रिक प्रमाणीकरण के बाद तत्काल उसी समय अनुमन्य मात्रा में राशन सामग्री उपलब्ध करा दी जाय।

👉ई-पाश मशीन में अंगूठा लगाने के बाद तत्काल कोटेदार से प्राप्त करें राशन सामग्री -डी०एस०ओ०

समस्त कार्डधारकों से अपील है कि ई पाश मशीन में अंगूठा लगाने के बाद तत्काल कोटेदार से राशन सामग्री प्राप्त कर लें। यदि कोटेदार राशन न दे तो मामले की शिकायत करें। वितरण व्यवस्था के सुचारू एवं पारदर्शी कियान्वयन हेतु नोडल अधिकारी नामित हैं। जिनके द्वारा तथा समस्त क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, पूर्ति निरीक्षक द्वारा निरन्तर चेकिंग कर नियमानुसार वितरण कराया जायेगा।

उन्होंने बताया कि जनपद में संचालित सिंगल स्टेज डोर स्टेप डिलीवरी व्यवस्था के अन्तर्गत उचित दर दुकानों तक राशन सामग्री नामित परिवहन ठेकेदारों द्वारा पहुँचायी जाती है। उचित दर विक्रेता को परिवहन व्यय नहीं करना है।

संवाददाता कुशीनगर…

parveen journalist

Recent Posts

इंदौर में चौंकाने वाला मामला: पत्नी पर प्रेमी संग साजिश, जहर देने और संपत्ति हड़पने का आरोप

इंदौर (राष्ट्र की परम्परा)। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के खुडैल थाना क्षेत्र में एक…

2 hours ago

श्रीनगर में बड़ा हादसा: CRPF का मोबाइल बंकर नदी में गिरा, 7 जवान घायल

श्रीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां…

2 hours ago

IND vs SA: सुपर-8 से पहले टीम इंडिया को झटका, मोहम्मद सिराज अभ्यास में चोटिल

IND vs SA: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लीग स्टेज में चारों मैच जीतकर सुपर-8…

2 hours ago

AI Summit 2026 में विरोध के बाद सियासी संग्राम तेज, BJP का देशव्यापी प्रदर्शन

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी के भारत मंडपम में शुक्रवार (20 फरवरी) को आयोजित…

2 hours ago

डॉ. कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’ को ‘मातृभाषा रत्न 2026’ सम्मान

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी लखनऊ के प्रख्यात साहित्यकार, कवि, लेखक एवं सेना से सेवानिवृत्त…

3 hours ago

मेहदावल तहसील में प्रशासनिक सख्ती, संपूर्ण समाधान दिवस पर डीएम के कड़े निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील मेहदावल में…

3 hours ago