भगवान के सभी नामों में श्रेष्ठ है राम का नाम-आचार्य विनय

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
तमकुही विकास खंड के ग्राम पंचायत बरवाराजापाकड़ के सपही बरवा टोला में विगत छह वर्षों से आयोजित होने वाले राधा अष्टमी महोत्सव के निमित्त आयोजित रामकथा में, कथावाचक आचार्य विनय पाण्डेय द्वारा राम नाम की महिमा का वर्णन किया गया।

👉राम नाम की श्रेष्ठता जानने के लिए सत्संग जरूरी
राम कथा के प्रथम दिन गुरुवार की रात्रि श्रोताओं को कथा सुनाते कथावाचक ने कहा कि राम नाम की महिमा, स्वयं राम भी नहीं गा सकते हैं। राम नाम की महिमा संतो ने सत्संग में गायी है इसलिए राम नाम की श्रेष्ठता जानने के लिए सत्संग करना जरूरी है। वाल्मीकि की मुलाकात संत शिरोमणि नारद जी से हुई और राम का उल्टा नाम जपकर भी आदि कवि पद को प्राप्त हुए। तुलसी दास जी की मुलाकात श्रीहनुमान जी से हुई और रामचरित मानस की रचना कर, कवि कुल शिरोमणि बने। राम नाम जप के प्रभाव से टेढ़ा चंद्रमा भी शिव के मस्तक पर सुशोभित है। रामचरित मानस हमें सामाजिक धर्म की शिक्षा देता है।
पं. दीपक मिश्र ने वाल्मीकि रामायण का परायण पाठ किया। तारकेश चौबे व केन यूनियन के अंबरीष मिश्र ने व्यास पीठ का पूजन कर कथा का शुभारंभ कराया। इस अवसर पर प्रहलाद, केदारनाथ शर्मा, रविन्द्र, ध्रुव सुमेश जेई अखिलेश, राघव, संतोष श्रीवास्तव, प्रेम बिहारी आदि मौजूद रहे।

parveen journalist

Recent Posts

मार्डन सिटी मांटेसरी कॉलेज में प्रतिभा सम्मान समारोह बना प्रेरणा का केंद्र

देवरिया में प्रतिभा का सम्मान: मार्डन सिटी मांटेसरी इंटरमीडिएट कॉलेज में मेधावियों को मिला सम्मान…

4 hours ago

गोरखपुर: महिला हत्या मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, धारदार हथियार से किया गया था हमला

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। गोरखपुर जिले के गगहा थाना क्षेत्र में आपसी विवाद के दौरान…

6 hours ago

गोरखपुर: गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त संदीप यादव गिरफ्तार, धोखाधड़ी समेत कई मामलों में था आरोपी

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। गोरखपुर जिले के बड़हलगंज थाना क्षेत्र में गैंगस्टर एक्ट के तहत…

6 hours ago

छपकर बिकते थे कभी, सच के थे अख़बार,अब तो बिककर छप रहे, कलम है शर्मसार॥

✍️ डॉ. प्रियंका सौरभ सच की कीमत लग गई, बोली लगे बाज़ार,ख़बरों के भी दाम…

6 hours ago

गुजरात में ट्रेन से गिरकर गोरखपुर के युवक की मौत, इकलौते बेटे को खोकर परिवार सदमे में

कौड़ीराम/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। गोरखपुर जिले के गगहा थाना क्षेत्र अंतर्गत गजपुर गांव निवासी एक…

6 hours ago

मरीजों की सुविधाओं पर डीएम गंभीर, देवरिया मेडिकल कॉलेज का किया औचक निरीक्षण

देवरिया मेडिकल कॉलेज में डीएम का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं की परखी हकीकत; बिना एप्रन मिले…

6 hours ago