दीवाली से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, मुजफ्फरनगर में नकली मावा और पनीर जब्त

मुजफ्फरनगर/उत्तर प्रदेश (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। दीपावली से पहले खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों पर जिला प्रशासन और खाद्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार देर रात खालापार क्षेत्र में छापेमारी के दौरान टीम ने एक स्विफ्ट डिजायर कार से कई क्विंटल नकली मावा बरामद किया।

खाद्य विभाग को सूचना मिली थी कि मेरठ से नकली मावा मुजफ्फरनगर सप्लाई किया जा रहा है। जांच में बरामद मावे में मिलावट की आशंका जताई गई है। मौके पर मौजूद टीम ने मावे के सैंपल लेकर लैब में जांच के लिए भेज दिए हैं।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने दी जानकारी

खाद्य सुरक्षा अधिकारी अर्चना ने बताया कि दीपावली के समय मिठाइयों की मांग बढ़ जाती है, जिसका फायदा उठाकर कुछ असामाजिक तत्व नकली और मिलावटी मावा व पनीर बेचते हैं।
उन्होंने कहा,

“विभाग ने पूरे जिले में विशेष अभियान चलाया है। हर मिठाई दुकान, डेयरी और सप्लायर की जांच की जा रही है। दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

यह भी पढ़ें – वर्धमान रेलवे स्टेशन पर भगदड़: भीड़ के दबाव से सीढ़ियों पर मची अफरातफरी, 7 यात्री घायल

मिठाई विक्रेताओं पर सख्त नजर

खाद्य विभाग की टीम ने शहर के प्रमुख मिठाई विक्रेताओं और डेयरी संचालकों पर निगरानी तेज कर दी है। अर्चना ने जनता से अपील की है कि वे त्योहारों के दौरान सिर्फ विश्वसनीय दुकानों से ही मिठाई और डेयरी उत्पाद खरीदें।

दीपावली से पहले बढ़ी सतर्कता, मिलावटखोरों में हड़कंप

दीपावली के नजदीक आते ही खाद्य विभाग की छापेमारी से मिलावटखोरों में हड़कंप मचा हुआ है।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान त्योहार तक लगातार जारी रहेगा, ताकि लोगों तक शुद्ध और सुरक्षित खाद्य सामग्री पहुंच सके।

रिपोर्ट आने के बाद दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें – ‘फतवा जारी कर दें, घरों से न निकलें लड़कियां’ — CM ममता बनर्जी के बयान पर भड़के RG कर गैंगरेप पीड़िता के पिता

Karan Pandey

Recent Posts

साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़7आरोपी गिरफ्तार

फर्जी दस्तावेजों के जरिए खातों से करोड़ों का लेनदेन भारी मात्रा में सामान बरामद गोरखपुर(राष्ट्र…

22 minutes ago

स्वच्छता जागरूकता से सजे ‘नव निर्माण के 09 वर्ष’ कार्यक्रम का सातवां दिन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार के 11 वर्ष एवं प्रदेश सरकार के…

31 minutes ago

हेल्दी फूड स्टार्टअप ‘नेचर्स सैंडविच’ से युवाओं ने दी सेहत और स्वरोजगार की नई मिसाल

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। बदलती जीवनशैली और बढ़ती स्वास्थ्य जागरूकता के दौर में गोरखपुर के…

37 minutes ago

गैस एजेंसी की मनमानी के खिलाफ भाजपा नेता का विरोध, डीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपा

अवैध वसूली बंद करने, होम डिलीवरी सुनिश्चित करने व कॉल सेंटर स्थापित करने की उठाई…

2 hours ago

बृहद रोजगार मेले का आयोजन, 915 अभ्यर्थियों का प्रारंभिक चयन

22 कंपनियों ने लिया भाग, 1536 युवाओं का साक्षात्कार—नव निर्माण के नौ वर्ष कार्यक्रम के…

2 hours ago

बलिया में ‘मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना 2026’ लागू, गांवों को मिलेगी सीधी परिवहन सुविधा

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी ‘मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना 2026’ को जनपद…

2 hours ago