Categories: कोलकाता

वर्धमान रेलवे स्टेशन पर भगदड़: भीड़ के दबाव से सीढ़ियों पर मची अफरातफरी, 7 यात्री घायल

कोलकाता/पश्चिम बंगाल (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पश्चिम बंगाल के वर्धमान रेलवे स्टेशन पर रविवार (12 अक्टूबर 2025) शाम बड़ा हादसा हो गया। स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ और अफरातफरी के चलते फुट ओवरब्रिज की सीढ़ियों पर भगदड़ मच गई, जिसमें कम से कम सात लोग घायल हो गए।

यह हादसा प्लेटफॉर्म नंबर 4 और 5 को जोड़ने वाली सीढ़ियों पर शाम करीब 5:15 से 5:25 बजे के बीच हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एक साथ कई ट्रेनों में चढ़ने और उतरने की कोशिश में यात्रियों की भीड़ बेकाबू हो गई।

कैसे हुई भगदड़: तीन ट्रेनों के एक साथ आने से मचा हड़कंप

चश्मदीदों के अनुसार, घटना के समय स्टेशन पर तीन ट्रेनें खड़ी थीं —

प्लेटफॉर्म नंबर 5 पर हल्दीबाड़ी एक्सप्रेस

प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर हावड़ा मेन लाइन की लोकल ट्रेन

और पास के प्लेटफॉर्म पर एक अन्य लोकल ट्रेन।

इन ट्रेनों से यात्रियों के उतरने और चढ़ने की कोशिश ने फुट ओवरब्रिज की सीढ़ियों पर भीषण भीड़भाड़ पैदा कर दी। इसी दौरान कुछ लोग फिसलकर गिर गए, जिससे भगदड़ मच गई और कई यात्री एक-दूसरे के ऊपर गिर पड़े।

घायलों को वर्धमान मेडिकल कॉलेज में कराया गया भर्ती

घटना में घायल हुए सात यात्रियों को तुरंत वर्धमान मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरपीएफ (रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स) और जीआरपी (जीआरपी पुलिस) की टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया।

अधिकारियों ने बताया कि सभी घायलों की स्थिति फिलहाल स्थिर है। स्टेशन पर अब हालात सामान्य हैं।

जांच के आदेश, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

रेलवे प्रशासन ने इस हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं। साथ ही, सवाल उठ रहे हैं कि इतनी भारी भीड़ के दौरान पर्याप्त सुरक्षा प्रबंध क्यों नहीं किए गए थे।
स्थानीय यात्रियों ने कहा कि छुट्टी के दिन ट्रेनें ज्यादा भीड़भाड़ वाली होती हैं, लेकिन फुट ओवरब्रिज पर ट्रैफिक नियंत्रण नहीं होने के कारण यह हादसा हुआ।

Karan Pandey

Recent Posts

विहिप ने देवरिया में फूंका अभियान का बिगुल, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक जागरूकता पर रहेगा जोर

देवरिया में विहिप के हिंदू हित चिंतक अभियान का शंखनाद, 25 हजार लोगों को जोड़ने…

1 hour ago

गोपालगंज की SDO डॉ. प्रेरणा सिंह पर SVU का शिकंज!

पति समेत 6 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी, जमीन से बैंक खातों तक खंगाले जा…

3 hours ago

देवरिया जेल में लिखी गई किताब खोलेगी कई सवाल? अमिताभ ठाकुर की ‘शाहजहाँपुर से देवरिया’ जल्द होगी प्रकाशित

उतारने से जेल पहुंचाने तक की पूरी कहानी, पूर्व आईपीएस का व्यक्तिगत अनुभव और पुलिस-प्रशासन…

3 hours ago

कार्तिक पूर्णिमा पर देवघर जा रहा परिवार हादसे का शिकार, 10 साल के बच्चे समेत 5 की मौत

देवघर जा रहे परिवार की खुशियां मातम में बदलीं! स्कॉर्पियो-ट्रक की भीषण भिड़ंत में 5…

3 hours ago

डॉक्टर का बोर्ड हटाइए, क्लिनिक बंद कीजिए! पलामू में दवा दुकानों पर स्वास्थ्य विभाग सख्त

फोटो AI निर्मित पलामू (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। दवा की दुकान पर दवाइयां मिलेंगी या…

3 hours ago

सीएम योगी का बड़ा संदेश: गुरु नानक देव जी की सेवा भावना, देव दीपावली की आस्था और लाचित बरफुकन के शौर्य को किया नमन

फोटो X लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पवित्र…

3 hours ago