आम्बेडकर के सिद्धांतों पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि – डॉ धर्मेन्द्र पांडेय

कांग्रेसियों ने मनाया डॉ आंबेडकर का महापरिनिर्वाण दिवस

सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। डॉ० आम्बेडकर का सम्पूर्ण जीवन देश व समाज सेवा के लिए समर्पित रहा।उक्त बातें कांग्रेस कार्यालय पर डॉ आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए निवर्तमान जिला महासचिव डॉ धर्मेन्द्र पांडेय ने कहा।उन्होंने कहा कि उनके सिद्धांतो पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि है। अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश सचिव बदरे आलम ने कहा कि डॉ० आंबेडकर ने समाज से छुआछूत मिटाकर सबको सम्मान दिलाने का काम किया। अल्पसंख्यक कांग्रेस के जिला चेयरमैन इस्लाम खान ने कहा कि संविधान में सर्व समाज के लिए कानून बनाकर आम्बेडकर ने देश को मजबूत करने का काम किया। युवा कांग्रेस के स्टेट मीडिया कोआर्डिनेटर सत्यम पांडेय ने कहा कि आज समाज अमन चैन का जीवन जी रहा है व डॉ० आंबेडकर की देन है।कार्यक्रम को चन्द्रमोहन पांडेय,लालसाहब यादव, सत्यम पाण्डेय, चुन्नू श्रीवास्तव, डॉ नरेन्द्र यादव, यूसुफ खान,अशरफ अली,अंसारुल हक,पवन यादव, रमाकांत,सुरेंद्र कुमार आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

डीडीयू में तैयार हो रहे आधुनिक दीक्षा भवन और संवाद भवन, अगले माह से शुरू होंगे कार्यक्रम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय परिसर में नवनिर्मित दीक्षा भवन एवं संवाद…

9 hours ago

“6 साल बाद इंसाफ: सातानकुलम केस में 9 पुलिसकर्मियों को मौत की सजा”

सातानकुलम कस्टोडियल डेथ केस: मदुरै कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, मानवाधिकारों की रक्षा में न्याय की…

9 hours ago

डीडीयू का छात्रहित में बड़ा फैसला, SWAYAM से वंचित विद्यार्थियों को मिला अंतिम अवसर

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रहित में बड़ा निर्णय लेते…

9 hours ago

पुरानी रंजिश में युवक की मौत के मामले में आरोपी को सजा

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के धनघटा थाना क्षेत्र के सोनाड़ी गांव में…

9 hours ago

स्थाई लोक अदालत का फैसला: पीड़ित परिवार को मिला 15.70 लाख का मुआवजा, त्वरित न्याय से बढ़ा भरोसा

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। स्थाई लोक अदालत, महराजगंज द्वारा पारित आदेश के अनुपालन में मंगलवार…

10 hours ago

स्वास्थ्य के प्रति सजगता ही सशक्त समाज की नींव: कुलपति प्रो. पूनम टंडन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के महिला अध्ययन केंद्र द्वारा एम्स गोरखपुर…

10 hours ago