संगीत साहित्य मंच के वार्षिकोत्सव में लोकगीतों ने मचाई धमाल

महाराष्ट्र (राष्ट्र की परम्परा) ठाड़े संगीत साहित्य मंच के तत्वाधान में संयोजक रामजीत गुप्ता एवं सहसंयोजक सदाशिव चतुर्वेदी मधुर के संयोजन में, डॉक्टर काशीनाथ घाणेकर सभागृह ठाणे में संगीतमय वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया।संगीतमय समारोह में सुप्रसिद्ध लोक गायक सुरेश आनंद, सुरों के बादशाह शिवम पाण्डेय, स्वर कोकिला नंदनी तिवारी के साथ, महानगर के संगीत पर लयबद्ध गीतों की प्रस्तुति में कवि कमलेश पाण्डेय तरुण, विनय शर्मा दीप, राजीव मिश्रा, डॉक्टर अरुण मिश्रा अनुरागी,सदाशिव चतुर्वेदी मधुर नेहा मिश्र ने्ह एवं मंच संचालक उमेश मिश्र प्रभाकर ने अपने गीतों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उक्त समारोह में सम्माननीय अतिथियों में वरिष्ठ समाज सेवक के पी मिश्रा,उत्तर भारतीय मित्र मंडल के अध्यक्ष के
एन.सिंह, (समाज सेवक),डॉक्टर बाबूलाल सिंह,कार्याध्यक्ष उत्तर भारतीय संघ मुलुंड दयाशंकर सिंह,संस्थापक त्रिमूर्ति एजुकेशन सोसायटी बी डी राय, पूर्व प्रधानाचार्य एवं वरिष्ठ साहित्यकार तिलक राज खुराना, अध्यक्ष भारतीय जन भाषा प्रचार समिति रामप्यारे रघुवंशी,
संस्थापक काव्य सृजन शिवप्रकाश जमदग्निपुरी,मंत्री पूर्वांचल साहित्य परिषद राजेश दुबे अल्हड़ असरदार, राष्ट्रीय अध्यक्ष नव कुंभ साहित्य सेवा संस्थान अनिल कुमार राही,यु.ए ख़गक़क डॉक्टर आर एम पाल,डॉ सचिन सिंह (अध्यक्ष युवा ब्रिगेड एसोसिएशन,मुंबई) मुख्य रूप से उपस्थित थे। वार्षिकोत्सव में उपस्थित सभी साहित्यकारों, गीतकारों एवं अतिथियों का सत्कार पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र देकर किया गया।समारोह के अंत में संयोजक रामजीत गुप्ता ने उपस्थित सभी साहित्यकारों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।

Editor CP pandey

Recent Posts

दिल्ली विधानसभा में सुरक्षा चूक, गेट तोड़कर घुसी कार; चालक फरार

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में सोमवार को बड़ी चूक सामने…

7 minutes ago

सुहागरात पर दुल्हन की सच्चाई से चौंका दूल्हा, मैनपुरी में धोखाधड़ी का मामला दर्ज

मैनपुरी (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के किशनी थाना क्षेत्र से एक…

2 hours ago

UPPSC RO/ARO मुख्य परीक्षा 2023 का रिजल्ट जारी, 419 अभ्यर्थी सफल

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने समीक्षा अधिकारी (RO) और…

3 hours ago

खेत गई महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, देवरिया में रहस्यमयी घटना से उठे सवाल

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया जिले के भागलपुर क्षेत्र में रविवार सुबह एक महिला की…

3 hours ago

15 अप्रैल से बजेगी शहनाई, जानें कब-कब हैं शादी के शुभ मुहूर्त

खरमास समाप्ति के बाद बजेगी शहनाई: 15 अप्रैल से शुरू होगा मांगलिक कार्यों का शुभ…

5 hours ago

बिहार में मासूम सुरक्षित नहीं! स्कूल हॉस्टल बना मौत का अड्डा

जहानाबाद हॉस्टल में 5 साल के मासूम की बेरहमी से हत्या, गला रेतकर मौत से…

6 hours ago