राख फेंकने के विवाद में वृद्ध की पीटकर हत्या

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के महुली थाना क्षेत्र के नीबा होरील गाँव में घर से निकली राख फेंकने के विवाद में दो पक्षों मे मारपीट हो गई। जिसमें एक वृद्ध को लोगों ने जमकर पीट दिया। गम्भीर रुप से घायल वृद्ध को परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नाथनगर ले गए। चिकित्सको ने उन्हे मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार नीबा होरील निवासी रामबुझ और कुबेरनाथ के बीच जमीन को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है। मंगलवार को सत्तर वर्षीय राम बुझ दुसाध की नातिन कौशिल्या सुबह घर के पश्चिम स्थित जमीन पर कूड़ा के ढेर पर चूल्हा से निकली राख फेंक रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इसी दौरान राम बुझ और पटीदार कुबेरनाथ के परिवार के बीच कहासुनी होते होते दोनों पक्षों मे लाठियां चलने लगी। इसी दौरान राम बुझ को चोट आने से वह भूमि पर पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन आनन-फानन में उपचार के लिए एम्बुलेंस से सीएचसी नाथनगर लेकर गए। जहाँ चिकित्सको ने राम बुझ को मृत घोषित कर दिया।
इस संबंध में मृतक की नातिन कौशिल्या व बहु पूजा ने आरोप है कि विपक्षी पटीदार कुबरेनाथ अपनी चारो बेटियों के साथ मिलकर राम बुझ की जमकर पिटाई कर दी। जिससे कारण राम बुझ की मृत्यु हो गई।
घटना के सम्बंघ में पुलिस अधीक्षक सत्य प्रकाश का कहना है कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी लेने साथ शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। समाचार लिखे जाने तक घटना के संबंध में किसी ने तहरीर नहीं दी थी।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

नवरात्रि व्रत में बनाएं स्वाद और सेहत से भरपूर 2 खास व्यंजन

नवरात्रि स्पेशल: पारंपरिक फलाहार के साथ इस बार ट्राई करें विदेशी अंदाज का मीठा डेजर्ट,…

2 hours ago

खेलकर लौट रहा था 6 साल का मनजोत, पिता देखते रह गए और तेंदुआ उठाकर ले गया मासूम को

पिता और भाइयों के सामने मासूम को उठा ले गया तेंदुआ, गन्ने के खेत में…

2 hours ago

शराब की खेप पकड़ने पहुंची टीम पर फायरिंग, एक सिपाही की मौत; आखिर कौन है तस्करों का मददगार?

फोटो goo पावापुरी-सिलाव हाईवे पर कार्रवाई के दौरान वारदात, शराब लदी पिकअप लेकर फरार हुए…

3 hours ago

ऑनलाइन लिपस्टिक खरीदते समय न करें यह गलती, शेड नंबर से आसान होगी सही रंग की पहचान

फोटो Ai निर्मित देवरिया (राष्ट्र की परम्परा ब्यूटी डेस्क)। खूबसूरत दिखने की चाह में महिलाएं…

3 hours ago

छेड़छाड़ और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर, देवरिया में ‘गुड मॉर्निंग’ के साथ सुरक्षा का संदेश

फोटो विज्ञप्ति देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सुबह की सैर हो या स्कूल-कॉलेज आने-जाने का समय,…

3 hours ago

संघर्ष से वर्दी तक का सफर: बलिया उत्तर के होनहारों ने रचा सफलता का इतिहास

गांव के बेटा-बेटियों ने बढ़ाया मान: पुलिस भर्ती में छह युवाओं की सफलता से जश्न,…

3 hours ago