ग्राम फत्तेपुर में 500 घरो में घुसा बाढ़ का पानी ,ग्रामीण दहशत में दैनिक वस्तुएं न खरीद पाने से भोजन के भी लाले

उतरौला,बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा) 10 अक्टूबर..बलरामपुर जनपद के तहसील उतरौला ग्राम फत्तेपुर में बाढ़ के विभीषिका से जूझ रहा है ,बाढ़ के पानी से पूरा गांव घिरा हुआ है ग्रामीणों को गांव से निकले का कोई रास्ता नही सड़क कटकर टापू बन गया है ,हर साल फत्तेपुर के लोगो को बाढ़ के कहर का शिकार होना पड़ता है ।


बताते चले कि ग्राम फत्तेपुर राप्ती नदी के किनारे बसा हुआ है हर साल बाढ़ का सामना करना पड़ता है ,पूरा गांव बाढ़ के चपेट में है पूरे गांव में पानी घुस चुका है लगभग 500 घरो के चूल्हे नही जल पा रहे है जिससे जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है।ग्राम फत्तेपुर के चारो तरफ जल ही जल है ग्रामीणों को घर से बाहर निकलने का कोई रास्ता नही है ग्रामीणों को उतरौला बाजार जाने का एक अदद सड़क मार्ग है वह भी बाढ़ से कटकर टापू बन गया है ,सड़क व पल निर्माण के लिए ग्रामीण हर साल जिला प्रशासन व जनप्रतिनिध का दरवाजा खटखटाते है पर कोई पुरसाहाल नही है।ग्रामीणों के मुताबिक गांव के लोगो को दैनिक वस्तुएं खरीददारी करने का कोई दूसरा विकल्प नही है जिससे 500 घरो के चूल्हे नही जल पाते है ,ग्रामीण भुखमरी के कगार पर है।

ग्रामीण प्रेम नरायन सुनील कुमार अजीजुल हसन,जमाल अहमद इल्तिजा खान निब्बर,श्याम बाबू फूल चन्द आदि ने बताया कि गांव की हालत बहुत खराब है राप्ती का जलस्तर बढ़ता जा रहा है जिला प्रशासन व जनप्रतिनिध के उदासीनता से गांव के लोगो को कोई बाढ़ राहत सामग्री अभी तक नही मुहैया कराया गया है ।उधर उपजिलाधिकारी उतरौला सन्तोष कुमार ओझा ने बताया कि हल्का लेखपाल व राजस्व कर्मी को निर्देश दिया गया है सर्वे कराया जा रहा है हर स्तर पर गांव वालों को राहत सामग्री पहुचाया जाएगा तथा राहत व बचाव कार्य जारी है।

सँवाददात बलरामपुर…

parveen journalist

Recent Posts

देवरिया में खूनी संघर्ष! जमीन पर कब्जे के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा दर्जन घायल

मेडिकल कॉलेज में जिंदगी और मौत से जूझ रहा गंभीर रूप से घायल वीरेंद्र यादव;…

4 hours ago

देवरिया के सभी थानों पर लगा थाना समाधान दिवस, 96 शिकायतें मिलीं, 9 का मौके पर निस्तारण

एसपी अभिजित आर. शंकर ने भटनी थाने में सुनीं जनसमस्याएं, राजस्व और पुलिस की संयुक्त…

21 hours ago

सूरत से गिरफ्तार हुआ गैंगस्टर एक्ट का 50 हजार का इनामी बदमाश

एसटीएफ लखनऊ की टीम ने की कार्रवाई, सिकंदरपुर क्षेत्र के रुद्रवार गांव का निवासी है…

21 hours ago

छठ पर्व की तैयारियों का नपा अध्यक्ष ने किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

घाटों से लेकर पोखरों और जलाशयों तक व्यवस्थाओं का लिया जायजा, श्रद्धालुओं की सुविधा और…

21 hours ago

आधुनिक भारत के निर्माता थे पंडित जवाहरलाल नेहरू : डॉ. धर्मेन्द्र पांडेय

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर मनाई देश के प्रथम प्रधानमंत्री की जयंती सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की…

22 hours ago

पीएचसी मझगांवा में एक्सपायरी दवाओं के वितरण का आरोप, स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्था पर उठे सवाल

खांसी की सिरप की एक्सपायरी डेट समाप्त होने पर सिपाही ने जताई आपत्ति, दवाओं के…

22 hours ago