संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी संदीप कुमार के निर्देश के क्रम में बाढ़ प्रबन्धन एवं राहत एवं बचाव कार्य के संबंध में शासन द्वारा दिये गये निर्देशानुसार उप जिलाधिकारी मेहदावल अरुण वर्मा की अध्यक्षता में ग्राम-करमैनी, बेलौहा, नौगों एवं साड़ेखुर्द में बाढ़ राहत चौपाल का आयोजन किया गया।
बाढ़ राहत चौपाल में आपदा की स्थिति आने पर बरती जाने वाली सावधानियां व बाढ़ से बचाव हेतु सम्बंधित विभागों द्वारा उपस्थित ग्रामवासियों को जानकारी देने के साथ-साथ बाढ़ राहत एवं बचाव कार्य के संबंध में की गयी तैयारियों/सुविधाओं/व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।
चौपाल में उप जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित विभिन्न विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए गए। राहत चौपाल में उपजिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि बाढ़ की आशंका के दृष्टिगत तहसील प्रशासन द्वारा आवश्यक तैयारियां की गई हैं। उपस्थित ग्राम वासियों को आपदा की स्थिति में सदैव उनके साथ रहने के लिए उप जिलाधिकारी द्वारा आश्वस्त किया गया।
इस अवसर पर नायब तहसीलदार मेहदावल हरेराम यादव, अधिशाषी अभियंता सिंचाई विभाग,पशु चिकित्साधिकारी मेहदावल,ग्राम सचिव,लेखपाल,पूर्ति निरीक्षक मेहदावल,आशा एवम् आंगनबाड़ी कार्यकत्री सहित ग्रामवासी आदि उपस्थित रहे।
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा आयोजित “हमारे संग्रहालयः भारतीय ज्ञान का…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दिग्विजय नाथ पी.जी. कॉलेज, गोरखपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में राष्ट्रभक्ति को सशक्त करने और जनभावनाओं के…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के यांत्रिक अभियांत्रिकी विभाग द्वारा 20…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के अलकनंदा महिला छात्रावास में नृत्य, गायन…
मंडलायुक्त, डीआईजी, एसएसपी व डीएम का कड़ा निर्देश—नियम तोड़ने पर कार्यदाई संस्थाएं होंगी जिम्मेदार गोरखपुर(राष्ट्र…