बाढ़ प्रभावित गांव का ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
नेपाल द्वारा नदियों में पानी छोड़े जाने से गोरखपुर में बाढ़ आने की संभावना को देखते हुए जिला अधिकारी कृष्ण करुणेश जनपद के समस्त एसडीएम और तहसीलदार को निर्देशित किया है कि आपने अपने तहसील अंतर्गत भ्रमणशील रहकर बाढ़ संबंधित ग्राम सभाओं का बराबर निरीक्षण करते रहें, जिससे बाढ़ आने की संभावना पर बाढ़ पीड़ितों को राहत शिविर कैंपों में पहुंचाया जा सके। जिसके अनुपालन में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ एसडीएम सदर मृणाली अविनाश जोशी अपने तहसील के अंतर्गत सेंदुली वेंदुली गांव का स्थलीय निरीक्षण कर अपने लेखपाल और कानूनगो को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि, बाढ़ संभावित गांव पर बराबर निगरानी बनाए रखें जिससे बाढ़ आने की स्थिति पर ग्राम वासियों को राहत शिविर केंद्र पर पहुंचाया जा सके और जिन स्थानों पर नाव की जरूरत हो वहां नाव लगा दी जाएं जिससे ग्राम वासियों को आने-जाने की दिक्कत न होने पाए। क्षेत्रीय लेखपाल को निर्देशित किया कि बाढ़ प्रभावित ग्राम वासियों को राहत सामग्री उपलब्ध करा दिया जाए जिससे खाने के लिए किसी वस्तु की कमी नही हो सके ग्रामवासी को परेशानी न होने पाए। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने क्षेत्रीय लेखपाल को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि लेखपाल बराबर गांव में कैंप करें जिससे बाढ़ आने की संभावना से निपटने के लिए तत्काल सहायता किया जा सके।

rkpnews@desk

Recent Posts

2023 बैच के आईपीएस अरुण कुमार एस ने सीओ कैंट का पदभार संभाला

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)2023 बैच के आईपीएस अधिकारी अरुणकुमार एस ने क्षेत्राधिकारी (सीओ) कैंट का पदभार…

13 hours ago

राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने सुनीं 40 महिलाओं की फरियाद

घरेलू हिंसा के मामलों में पुलिस को त्वरित कार्रवाई के निर्देश, दो मामलों में दिखाया…

13 hours ago

महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाना सरकार की प्राथमिकता: जनक नंदिनी

महिला आयोग की सदस्या ने की जनसुनवाई, अस्पताल व विद्यालय का किया निरीक्षण संत कबीर…

14 hours ago

यूपीएसआई परीक्षा-2026 की तैयारियों को लेकर डीएम-एसपी ने की समीक्षा बैठक

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा ने…

14 hours ago

जनगणना–2027 की तैयारियों को लेकर प्रशिक्षण शुरू

कलेक्ट्रेट सभागार में दो दिवसीय कार्यशाला, अधिकारियों को दिए गए जरूरी निर्देश महराजगंज (राष्ट्र की…

14 hours ago

रेलवे चौकी के पास दुकानदार दंपत्ति से मारपीट, काफी देर बाद पहुंचे पुलिसकर्मी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के रेलवे स्टेशन रोड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई…

1 day ago