खेत की रखवाली कर रहे किसान की हत्या पत्नी और उसके प्रेमी समेत चार लोगों पर लगा आरोप

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के लौकिहा कोरियनपुरवा गांव निवासी किसान की खेत में धान के नर्सरी की रखवाली करते समय लाठी डंडे से हमला कर निर्मम हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप मृतक के पुत्र सतीश कुमार ने अपने मां और उसके प्रेमी फुफा समेत चार लोगों पर लगाया है ।

जहां मृतक के बेटे की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।खैरीघाट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत लौकिहा के मजरा कोरियनपुरवा गांव निवासी घसीटे उर्म लगभग 65 वर्षीय पुत्र रत्न का गांव से कुछ ही दूर पर खेत है जहां प्रतिदिन की तरह शुक्रवार रात को भी किसान खेत में लगी धान के नर्सरी की रखवाली करने के लिए गया हुआ था इस बीच देर रात के आसपास चार लोगों ने पहुंच कर किसान पर धारदार हथियार और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। जिससे किसान गंभीर रूप से घायल हो गया इसके बाद घायल अवस्था में किसान किसी तरह अपने घर पहुंचा और उसने बेटे सतीश कुमार को घटना के बारे में जानकारी दी तभी बेटे ने घायल पिता को इलाज के लिये शनिवार की सुबह अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन किसान की मौत हो गई। जिसके बाद उसने घटना की सूचना थाने में दी। थानाध्यक्ष एसके सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच की। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुत्र की तहरीर पर मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी समेत चार लोगों पर हत्या का केस दर्ज किया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

rkpnews@desk

Recent Posts

यूपी के 17 शहरों की बदलेगी सूरत! कहीं स्मार्ट सड़कें तो कहीं हाईटेक सुविधाएं, जानिए आपके शहर का नाम है शामिल?

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश के शहरों को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने…

9 hours ago

योगी को चेतावनी, अखिलेश को बधाई!

SIR विवाद के बीच केजरीवाल का बड़ा सियासी हमला, चुनाव आयोग पर उठाए सवाल; 2027…

9 hours ago

फेसबुक पर हवाई फायरिंग का वीडियो वायरल, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

दिवाली की शाम पिता की लाइसेंसी डीबीबीएल बंदूक से की थी फायरिंग, असलहा और खोखा…

11 hours ago

बनकटा पुलिस ने चोरी के आरोप में दो युवकों को किया गिरफ्तार, वाटरपंप और गेहूं बरामद

सोहनपुर ओवरब्रिज के पास मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई, दोनों आरोपी नोनार पांडेय गांव…

12 hours ago

मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम में संशोधन, 17 नवंबर को होगा निर्वाचक नामावली का प्रारूप प्रकाशन

16 दिसंबर तक नाम जुड़वाने, संशोधन कराने और नाम हटवाने के लिए लिए जाएंगे दावे-आपत्तियां,…

13 hours ago

राजकीय संप्रेषण गृह में किशोरों के बीच मनाई गई दीपावली, मिठाई और फल बांटकर दीं शुभकामनाएं

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। दीपावली के पावन अवसर पर जिला आकांक्षा समिति की अध्यक्ष एवं…

13 hours ago