तिरुपति भक्ति वाटिका में हुआ स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण

जगद्गुरु स्वामी राजनारायणाचार्य ने फहराया तिरंगा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा )तिरुपति (भक्ति वाटिका)।
स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर श्री तिरुपति बालाजी मंदिर भक्ति वाटिका से सम्बद्ध श्रीरामानुजाचार्य मठ में भव्य ध्वजारोहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी राजनारायणाचार्य जी महाराज ने भारतीय ध्वज फहराकर राष्ट्र के प्रति श्रद्धा, एकता और समर्पण का संदेश दिया।

ध्वजारोहण के बाद उपस्थित भक्तों और श्रद्धालुओं ने राष्ट्रगान गाकर देशभक्ति का वातावरण और प्रबल कर दिया। इस अवसर पर स्वामी जी ने अपने आशीर्वचन में कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव नहीं, बल्कि उन बलिदानियों के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का दिन है, जिन्होंने अपना सर्वस्व राष्ट्र के लिए अर्पित किया। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे देश की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक गौरव की रक्षा हेतु सदैव तत्पर रहें।

कार्यक्रम में मठ के संत-महात्मा, मंदिर समिति के सदस्य, भक्ति वाटिका के सेवक, स्थानीय श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। तिरंगे के सम्मान में देशभक्ति गीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को भावपूर्ण बना दिया।

Editor CP pandey

Recent Posts

टमाटर से ब्रोकली तक खेती पर सरकारी मदद, जानिए कौन किसान कर सकता है आवेदन

गेहूं-धान के साथ सब्जी की खेती पर जोर, यूपी के किसानों को मिल सकता है…

3 hours ago

जलती चिता पर मांस पकाने के आरोप से मचा हंगामा, एक युवक हिरासत में; दो फरार

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पूवायां थाना क्षेत्र के नथ्यापुर गांव में रविवार को अंतिम संस्कार…

4 hours ago

बाढ़ के बीच बदला शिक्षकों के ट्रांसफर का शेड्यूल, जानें नई तारीखें

बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर आवेदन की तारीख बदली, 4 अक्टूबर से भर सकेंगे फॉर्म…

4 hours ago

देवभूमि में आसमान से सफर की तैयारी, 51 रोपवे परियोजनाओं से बदलेगा पहाड़ों का परिवहन

उत्तराखंड बनेगा रोपवे हब, 160 किमी के 51 प्रोजेक्ट पर तेज हुआ काम देहरादून (राष्ट्र…

4 hours ago

वाराणसी में ATS का बड़ा ऑपरेशन, 30 लाख के इनामी TPC कमांडर बृजेश गंझू की मौत

https://twitter.com/ANI/status/2101582385468895527?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2101582385468895527%7Ctwgr%5Ea036b71a0b25bab54e2c08e57c3608954dceed97%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fd-30978208441138787552.ampproject.net%2F2608131752000%2Fframe.html वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में रविवार तड़के उत्तर प्रदेश एटीएस…

4 hours ago

मरीन ड्राइव से हाजी अली जा रही BMW बनी हादसे का शिकार, तीन ने गंवाई जान

नशे में ड्राइविंग या तेज रफ्तार बनी वजह? पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का…

4 hours ago