कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल: देवरिया के अमित पाठक को मिला ‘सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह’

सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।
ग्राम पकड़ी ओझा ओझवलिया (तहसील सलेमपुर) के निवासी एवं उत्तर प्रदेश पुलिस के समर्पित सिपाही अमित कुमार पाठक पुत्र विजय कुमार पाठक को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं, कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा के प्रति समर्पण के लिए पुलिस महानिदेशक द्वारा ‘सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह’ प्रदान किया गया।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित भव्य समारोह में यह सम्मान पुलिस अधीक्षक गोंडा, विनीत जायसवाल ने भेंट किया। अधिकारियों ने बताया कि यह सम्मान उन पुलिसकर्मियों को दिया जाता है, जो अनुकरणीय कार्य, जनता के प्रति संवेदनशीलता और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में विशेष योगदान देते हैं।

सम्मान प्राप्त कर भावुक अमित कुमार पाठक ने कहा—
“यह मेरे लिए गर्व का क्षण है। यह सम्मान मुझे अपने कर्तव्यों को और निष्ठा व ईमानदारी से निभाने की प्रेरणा देगा।” उन्होंने अपने वरिष्ठ अधिकारियों और सहकर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

गांव में इस उपलब्धि से खुशी की लहर दौड़ गई। परिजनों और ग्रामीणों ने मिठाई बांटकर जश्न मनाया। ग्रामीणों ने कहा कि अमित ने न केवल गांव का नाम रोशन किया है, बल्कि वे युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत भी हैं।

Editor CP pandey

Recent Posts

देवरिया-कुशीनगर के गांवों में रोजगार की नई राह! आलू, गेहूं और धान से कारोबार खड़ा करने की तैयारी

गांव के आलू से चिप्स, धान से मुरमुरा! देवरिया में ग्रामीण उद्यम का ऐसा फॉर्मूला,…

9 hours ago

नीतीश महासेतु का उद्घाटन, जनसभा और सुरक्षा का पहरा! वैशाली में आज सड़क पर निकलने से पहले जान लें ये नियम

फोटो AI निर्मित वैशाली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित बिहार दौरे…

18 hours ago

करीबी रिश्तों में विवाह पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी चिंता, क्या बदलेगा कानून?

आनुवंशिक बीमारियों के जोखिम पर केंद्र सरकार से जवाब तलब; संसद में नए कानून या…

18 hours ago

ईवीएम प्रदर्शन केंद्र से मतदाताओं को मिलेगी मतदान प्रक्रिया की जानकारी

तहसील मुख्यालय पर जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ, ईवीएम की कार्यप्रणाली समझाने की पहल बलिया (राष्ट्र…

1 day ago