79वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह शहीद स्मारक, आगरा में धूमधाम से सम्पन्न

आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। शहीद स्मारक, संजय प्लेस, आगरा में 79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार मंत्री बेबीरानी मौर्य की मुख्य अतिथि तथा जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया और विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत मा. मंत्री द्वारा राष्ट्रध्वज फहराने व शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण से हुई। स्कूली बच्चों व संस्कृति विभाग के कलाकारों ने देशभक्ति गीत और नृत्य प्रस्तुत किए। स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों, प्रतियोगिताओं में विजेताओं और “हर घर तिरंगा” अभियान से जुड़ी महिला समूहों को सम्मानित किया गया।

अपने संबोधन में श्रीमती मौर्य ने स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानियों को नमन करते हुए कहा कि तिरंगा हमारी पहचान और आत्मा है। उन्होंने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य व शिक्षा पर जोर देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया और भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने भी संबोधित किया। जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

कार्यक्रम में सीडीओ प्रतिभा सिंह सहित जनपद स्तरीय अधिकारी, स्वतंत्रता सेनानियों के परिजन, स्कूली छात्र-छात्राएँ एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

बंद कताई मिलों की जमीन पर खड़ा होगा नया उद्योग संसार, यूपी में बनेंगे पांच टेक्सटाइल पार्क

गुजरात-महाराष्ट्र के कारोबारियों की यूपी पर नजर, पांच जिलों में टेक्सटाइल पार्क की तैयारी अभिषेक…

1 hour ago

दो पक्षों का विवाद सुलझाना पड़ा भारी, युवक पर चाकू से हमला

गोपालगंज (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)नगर थाना क्षेत्र के जंगलिया मोहल्ले में शनिवार को दो पक्षों…

2 hours ago

हत्या के चार साल पुराने मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार, पेड़ से लटका मिला था युवक का शव

सिवान (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। एमएच नगर थाना क्षेत्र के पुरैना बलमडीह चंवर में करीब…

2 hours ago

पटना जंक्शन पर घंटों चला सघन तलाशी अभियान, डॉग स्क्वॉड ने चप्पे-चप्पे को खंगाला

बम के धमकी के बाद प्लेटफॉर्म से ट्रेनों तक चला सघन जांच अभियान पटना (राष्ट्र…

2 hours ago

शोर मचाता रहा दुकानदार, तेज रफ्तार बाइक से निकल गए दो बदमाश; पुलिस तलाश में जुटी

जाँच करती पुलिस बलियापुर में ज्वेलर्स से आभूषणों से भरा बैग छीना, बाइक सवार बदमाश…

2 hours ago

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर, योगी सरकार ने तय किया नया लक्ष्य

यूपी के युवाओं के लिए बड़ा ऐलान: छह महीने में एक लाख नियुक्ति पत्र देने…

2 hours ago