गांधी जयंती के अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर नगर पालिका सभागार मे ध्वजारोहण करके, स्वच्छता ही सेवा के तहत सफाई के महा अभियान में श्रमदान किया गया और साथ ही साथ स्वच्छ भारत दिवस मनाया गया। इसमें महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री चित्र पर फूल माला चढ़ा कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया, साथ ही साथ स्वच्छता पखवाड़ा में जो भी नगर पालिका के कर्मचारी व विभाग में सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है उसको प्रमाण पत्र व अंग वस्त्र देकर सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर एसबीएम प्रभारी राजेश जायसवाल स्वच्छ भारत मिशन से प्रोजेक्ट एनालिस्ट रत्नाकर तिवारी, शंभू दयाल भारती, दिनेश सोनकर, राजन सिंह,एवं 25 और सफाई नायक एवं सफाई मित्र सम्मानित किए गए। नगरपालिका अध्यक्ष श्वेता जयसवाल एवं अधिशासी अधिकारी निरुपमा प्रताप की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान नगरपालिका अध्यक्ष ने कहा कि सम्मानित नगर वासियों को स्वच्छता के लिए हमेशा सजग रहना चाहिए, ताकि बरहज नगरपालिका को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए। आज हम सभी लोग गाँधी व लालबहादुर शास्त्री के आदर्शों पर चलने का संकल्प लें, और स्वछता के सजग प्रहरी बने। तभी जाकर सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम का संचालन मनोज गुप्ता द्वारा किया गया।

rkpnews@desk

Recent Posts

ग्रहों की चाल से बदलेगा दिन का मिजाज, जानें 12 राशियों का हाल

आज का राशिफल: आर्थिक लाभ के साथ बढ़ेगा आत्मविश्वास, इन राशियों को मिल सकती है…

3 hours ago

दवाओं की गुणवत्ता पर बड़ा सवाल: हिमाचल की 63 और उत्तराखंड की 39 दवाएं जांच में फेल

दवाओं की गुणवत्ता पर सवाल: देशभर में 221 सैंपल फेल, हिमाचल की 63 और उत्तराखंड…

4 hours ago

BJP में टिकट को लेकर महामंथन, जीत की क्षमता और जमीनी फीडबैक पर होगा जोर

यूपी 2027 से पहले BJP का टिकट फॉर्मूला बदलेगा? 40-50% विधायकों पर फिर से विचार…

4 hours ago

फोरलेन से एक्सप्रेसवे तक बदला गोरखपुर, रोजगार पर सीएम योगी ने विपक्ष को दिया जवाब

गोरखपुर में सीएम योगी का रोजगार और विकास पर जोर, बोले- युवाओं को नौकरी देने…

4 hours ago

दुष्कर्म के आरोप से गरमाया अयोध्या, पीड़ित परिवार ने पुलिस पर लगाए देरी के आरोप

अयोध्या में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 50 दिन बाद FIR, पुलिस पर देरी…

7 hours ago

कुंड पार करने की जिद बनी जानलेवा, गहरे पानी में समाया 35 वर्षीय युवक

सांकेतिक शर्त ने ली युवक की जान, पिशाचमोचन कुंड में डूबा 35 वर्षीय राजू वाराणसी…

7 hours ago