छात्रवृत्ति परीक्षा में पांच होनहारों को मिली सफलता

पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय बारा दीक्षित में खुशी की लहर

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा 2025 में बरहज ब्लाक अंतर्गत पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय बारा दीक्षित के पांच छात्र-छात्राओं ने सफलता हासिल किया है। राष्ट्रीय छात्रवृति परीक्षा में विद्यालय के कुल पांच छात्र-छात्राओं के सफल होने पर बच्चों के परिजनों एवं गुरू जनों में खुशी की लहर दौड़ गयी है। पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय बारा दीक्षित की छात्रा सुप्रिया गिरी ने 23वीं रैंक,मानस दीक्षित ने 31वीं रैंक,सिद्धराज ने 33वीं रैंक, संतोषी ने 37वीं रैंक तथा रंजना ने 45वीं रैंक प्राप्त किया है।अब इन छात्र-छात्राओं को कक्षा नौवीं से कक्षा बारहवीं तक प्रतिमाह 1000 हजार रुपए पढ़ाई के दौरान मिलेगा। उल्लेखनीय है कि कम आय वर्ग के बच्चों के लिए यह परीक्षा हर साल सरकार आयोजित कराती है जिसमें सफल होने वाले छात्र-छात्राओं को नौवीं कक्षा से 12वीं कक्षा तक हर महीने एक हजार रुपए यानी 48000 रूपए छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है।यह परीक्षा पिछले वर्ष 10 नवंबर को जिला मुख्यालय पर आयोजित किया गया था जिसका परिणाम गुरुवार को घोषित किया गया जिसमें बारा दीक्षित विद्यालय के आठवीं कक्षा के इन पांच होनहार छात्र-छात्राओं ने सफलता हासिल किया है। ज्ञातव्य है कि राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में प्रदेशभर में कुल 123974 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे जिनमें मेरिट के आधार पर 14493 छात्र-छात्राओं ने सफलता हासिल किया है जिसमें पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय बारा दीक्षित के पांच छात्र-छात्राओं की सफलता पर खण्ड शिक्षा अधिकारी राज किशोर सिंह, प्रतियोगी परीक्षा के नोडल नौशाद अहमद, प्रधानाध्यापक देवेन्द्र सिंह, गीता मिश्रा, संजय कुमार,प्रभुनाथ, मनोज सिंह, चंद्र प्रकाश मिश्र, अवनीश मणि त्रिपाठी, अमित सिंह, दिलीप सोनकर, नीरज गुप्ता, सुभाष चन्द्र यादव,हिमाली दीक्षित, उर्मिला दीक्षित आदि गुरू जनों सहित क्षेत्र वासियों ने सभी छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना व्यक्त किया है।

Karan Pandey

Recent Posts

टापू बने गांव, पानी बना पहरेदार, सोहगी बरवां में विकास की राह अब भी अधूरी

रोहुआ नाला पार करना रोज की मजबूरी, स्कूल तक पहुंचने में भी जल-भराव का रोड़ा,…

10 hours ago

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों का मानदेय बढ़ा, अब मिलेंगे 12 हजार रुपये

सहायिकाओं को छह हजार प्रतिमाह, पांच लाख रुपये तक कैशलेश स्वास्थ्य बीमा की भी सौगात…

10 hours ago

प्रो. के. पी. सिंह ने दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति का कार्यभार ग्रहण किया

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रो. कृष्ण पाल…

10 hours ago

सीएचसी बनकटी में वसूली की शिकायत, जांच की मांग

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने स्टाफ नर्स पर लगाए आरोप, इलाज-टीकाकरण के नाम पर रुपये लेने…

10 hours ago

ध्रुव की अटूट भक्ति का प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा…

10 hours ago

भारतीय भाषाओं में ज्ञान-विज्ञान का विस्तार जरूरी, बीबीएयू में दो दिवसीय कार्यशाला का समापन

भारतीय भाषाओं को शिक्षा, शोध और ज्ञान-सृजन का सशक्त माध्यम बनाने पर जोर लखनऊ (राष्ट्र…

10 hours ago