Wednesday, February 18, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपार्टी का अनुशासन भंग करने के कारण सपा के पांच कार्यकर्ता निष्कासित

पार्टी का अनुशासन भंग करने के कारण सपा के पांच कार्यकर्ता निष्कासित

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति से पांच कार्यकर्ताओं दिलीप शुक्ला, तसव्वर हुसैन, जितेन्द्र यादव, विनोद यादव और सूरज यादव को पार्टी का अनुशासन भंग करने के कारण तत्काल प्रभाव से सपा से निष्कासित किया गया है। उक्त जानकारी सपा जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव ने दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिलीप शुक्ला ने 12 मई को गठबंधन के एक कार्यक्रम में पार्टी का अनुशासन भंग किया था। वहीं तसव्वर हुसैन, जितेन्द्र यादव, विनोद यादव और सूरज यादव ने 30 मई को राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की निचलौल जनसभा में हेलीपैड पर अनर्गल नारेबाजी कर पार्टी का अनुशासन तोड़ा था और बाद में इसका वीडियो भाजपाईयों के साथ मिलकर वायरल कराया था। इस संबंध में सपा जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि किसी भी दशा में किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जायेगी। यदि किसी भी कार्यकर्ता ने सोशल मीडिया पर पार्टी नेताओं के बारे में अनर्गल टिप्पणी की तो उन पर भी तत्काल प्रभाव से सख्त कार्यवाही की जायेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments