Saturday, February 28, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअज्ञात कारण से लगी आग में पांच रिहायशी झोपड़ियां जलकर राख

अज्ञात कारण से लगी आग में पांच रिहायशी झोपड़ियां जलकर राख

अहेतुक सहायता हेतु हल्का लेखपाल ने क्षति का आंकलन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेजा

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
दुदही विकास खंड के ग्राम पंचायत धर्मपुर पर्वत के पूर्व टोला में मंगलवार की सायं अज्ञात कारणों से लगी आग में पांच लोगों की रिहायशी झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। सूचना पर पहुंचे हल्का लेखपाल ने अहेतुक सहायता हेतु क्षति का आंकलन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेज दी।
जानकारी के मुताबिक उक्त गांव निवासी बंसी पुत्र निरंजन के घर में लगी आग नेरंजन पुत्र बंसी, सुचित पुत्र निरंजन, सुचित पुत्र सुकई व अजित पुत्र सुकई के रिहायशी झोपड़ियों तक फैल गई, लोग आग पर काबू पाने का प्रयास करते उसके पूर्व अग्निपीड़ितों की गृहस्थी की सम्पूर्ण सामग्री जलकर राख हो गई।दो साईकिल, दो मोबाइल, सभी घरों के गहने व अनाज कपड़ा आदि जलकर राख हो गए। फायर बिग्रेड व ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा उसे और फैलने से रोका। सूचना पर मौके पर पहुंचे हल्का लेखपाल अमन कुमार ने क्षति का आंकलन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को प्रेषित कर दी। ग्राम प्रधान मनिषा मिश्रा, प्रतिनिधि अमर हिन्दुस्तानी व हरिगोविंद मिश्रा ने अग्निपीड़ितों के भोजन की व्यवस्था करते हुए हर सम्भव मदद का भरोसा दिलाया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments