आकाशीय बिजली से एक भैंस सहित पांच लोगों की मौत

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रो में आकाशीय बिजली गिरने से एक भैंस सहित पांच लोगों की मौत हो गई, पहली घटना मेहनगर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव की है बताया जा रहा है कि मुहमम्दपुर गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से चार लोगों की मौत एक घायल , स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरवा सागर के मुहम्मदपुर नियामत पुर गांव के पूर्वी सिवान में पाँच लोग भैस चरा रहे थे , कि मंगलवार की देर शाम तेज गरज चमक के साथ बारिश होने लगी, आकाशीय बिजली की तड़तड़ाहट के कारण एक ट्यूबेल पर छाया की वजह से चले गए , इसी दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में शशिकला उम्र 50 पत्नी झगड़ू यादव , शैलेश यादव उर्फ बब्बी उम्र 16 पुत्र शिवबचन यादव , ,अमन 15 वर्ष पुत्र राजमन यादव ,अनुराग यादव उम्र 15 पुत्र पप्पू यादव अपने माँ बाप का इकलौता था ,जिसका चिराग बुझ गया , वही अमित यादव उम्र 16 वर्ष पुत्र राजू यादव घायलावस्था में निजी अस्पताल में इलाज चल रहा हैं ,ग्राम प्रधान तारा देवी के पुत्र रंजीत यादव अपने निजी साधन से सभी को अस्पताल पहुँचाया, जहा चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया ,सूचना पाकर तहसीलदार राजू कुमार मौके पर पहुंचे ।गांव में चारों तरफ चीख पुकार रोने की आवाज सुनाई दे रही थी ।
इसी कड़ी मे दूसरी घटना आजमगढ़ जिला के रौनापार थाना क्षेत्र के हैदराबाद गांव की है, उपरोक्त गाँव निवासी सूर्यनाथ यादव 60 वर्ष पुत्र स्वर्गीय शतलू यादव मंगलवार की शाम को हैदराबाद सिवान में भैंस चरा रहे थे,कि इसी बीच गरज और तड़क के साथ बारिश शुरू हो गई जिसमें बिजली ने श्रीनाथ यादव और उनके भैंस को अपना शिकार बना लिया। आकाशीय बिजली की चपेट में आने से सूर्य नाथ यादव और उनके भैस की मौके पर ही मौत हो गई।
यह खबर क्षेत्र में जंगल के बीच आग की तरह फैल गई परिजनों को जैसे पता चला परिजनों के बीच कोहराम मच गया, सूचना पाकर मौके पर रौनापार पुलिस पहुंच कर जांच में जुट गयी थी।

rkpnews@desk

Recent Posts

कहानी के जरिए सीखेंगे यूपी के नौनिहाल, बालवाटिका से मजबूत होगी शिक्षा की नींव

अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर यूपी के बालवाटिकाओं में ‘आओ सुनें और सुनाएं कहानी’ अभियान, बच्चों…

19 minutes ago

बारिश ने बिगाड़ा कोयले का गणित, देश के 57 बिजलीघर संकट में; अब बढ़ाई गई सप्लाई

थर्मल पावर प्लांटों में कोयले का संकट, 57 बिजलीघर क्रिटिकल स्टॉक में; झारखंड की बारिश…

43 minutes ago

सुखोई-30MKI की बढ़ेगी हवाई ताकत, दुश्मन के विमानों को दूर से निशाना बनाने की तैयारी

सुखोई-30MKI की ताकत बढ़ाने की तैयारी, PL-15 के जवाब में RVV-BD पर भारत की नजर…

1 hour ago

विकास की दौड़ में बुजुर्ग पीछे क्यों छूट रहे हैं?

माता-पिता वृद्धाश्रम में, बच्चे विदेश में—क्या यही है आधुनिक सफलता की कीमत?सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों…

2 hours ago

मौत का जाम…!

सागर की धरती रो पड़ी, आँखों में है नमी,किसने घोला ज़हर, बाँटी हैं मौत की…

2 hours ago