विद्युत करेंट के चपेट मै आने से सेना जवान सहित पांच की मौत 3 घायल

लार/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
कटरैन उठाते समय बिजली प्रवावित होने से तीन लोगों की मौत हो गई। दो लोग जख्मी हैं,लार थाना क्षेत्र के जनुआ गांव में हुआ दुर्घटना घायलों को डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद देवरिया भेजा गया है ।
लार के जनुआ गांव में कृष्ण मुरारी पाण्डेय पुत्र राम नगीना पाण्डेय के घर कट रैन लगाने की तैयारी की जा रही थी। तभी लोहे की पाइप में विद्युत करेंट प्रभावित हो गई जिससे
कट रैन के आसपास के लगभग 8 लोग विद्युत करेंट की चपेट में आ गए। जिसमे पांच लोग गंभीर रूप से तो वही तीन लोगो को हल्की विद्युत आघात लगी इन सभी लोगो को आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लार पहुंचाए गए। गंभीर हाल में प्रथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिसमे तीन लोगों की मौत हो गई। सूचना पाते ही पुलिस भी लार हॉस्पिटल पहुंची और यथा संभव मदत करने लगी । सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पवन कुशवाहा पुत्र राम प्रवेश 18 वर्ष, मोनू पुत्र कृष्ण बिहारी पाण्डेय 27 वर्ष, शिवम् पुत्र भरत 22 वर्ष की मौत हो गई है जबकि वेद प्रकाश पाण्डेय 22 वर्ष निवासी बलिया भागलपुर, जो अपने मामा के गांव आया था, अजय रजत उम्र 22 वर्ष, जय शंकर शर्मा सजाव 25 वर्ष, त्रिभुवन पाण्डेय जनुआ 45 वर्ष, कृष्ण बिहारी पाण्डेय जनुआ 50 वर्ष जख्मी हैं। मौत की कोई आधिकारिक सूचना किसी विभाग की तरफ से नहीं दी गई है। स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ बी वी सिंह ने कहा कि शॉर्ट सर्किट की चपेट में आने से 8 लोग अस्पताल लाए गए थे। तीन की हालत बेहद गंभीर थी।
बिजली विभाग के अवर अभियंता गोरख गुप्ता ने घटना पर दुख व्यक्त किया है। वही जब लार थाना प्रभारी निरीक्षक उमेश वाजपेई से इस संदर्भ मे बात की गई तो उन्होंने सरकारी काम से गोंडा होना बताया , उन्होंने मोबाइल पर वार्ता के दौरान घटना पर दुख व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ्य होने की ईश्वर से प्रार्थना की ।

rkpshomnath

Recent Posts

नेपाल की त्रासदी पर पिघला गोरखा समाज का दिल, 1.62 लाख की मदद

अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…

17 hours ago

बूथ मजबूत करने में जुटी सपा की लोहिया वाहिनी, 2027 की तैयारी पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…

17 hours ago

डीडीयू में 14 से 22 सितंबर तक विशेष बैक परीक्षा, मोबाइल-इलेक्ट्रॉनिक सामान पर रोक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…

17 hours ago

नहर में कूदी महिला, जान की बाजी लगाकर कूद पड़े दो किशोर

तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…

17 hours ago

पानी में डूबी बस्ती, घरों में कैद ग्रामीण, जल निकासी को लेकर फूटा गुस्सा

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल की ग्राम पंचायत बरियारपुर के बेलहिया टोले में बरसात का…

17 hours ago

मोदी-शी-पुतिन की एक मंच पर मौजूदगी से बदलेगी दुनिया की आर्थिक तस्वीर?

ब्रिक्स सम्मेलन 2026: मोदी-शी-पुतिन एक मंच पर, महंगे तेल के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर…

18 hours ago