ताकतवर नेता और गृहमंत्री के घर पर घूमता हुआ पकड़ा गया पांच फुट लंबा सांप

नयी दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर एक सांप मिला। पांच फुट लंबे इस सांप को आमतौर पर एशियाई जल सर्प कहा जाता है। यह ‘चेकर्ड कीलबैक’ प्रजाति का सांप था। सुरक्षा कर्मियों ने चौकीदार के कमरे के निकट वह विषहीन सांप देखा और वन्यजीव सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए काम करने वाले गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) ‘वाइल्डलाइफ एसओएस’ को इसकी जानकारी दी।

चौकीदार के कमरे के निकट इस सांप को देखने के बाद उन्होंने वाइल्डलाइफ एसओएस को सूचित किया। दो सदस्यीय टीम ने सांप को बाहर निकाला। सांप चौकीदार के कमरे का पास लकड़ी दरारों के बीच में बैठा हुआ था। ‘चेकर्ड कीलबैक’ मुख्य रूप से झीलों, नदियों और तालाबों, नालियों, कृषि भूमि, कुओं आदि जैसे जल स्रोतों में पाए जाते हैं। सापों की इस प्रजाति को वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 की दूसरी अनुसूची के तहत संरक्षित किया जाता है।एनजीओ ने कहा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर सांप को देखकर सुरक्षाकर्मी स्तब्ध रह गए।

Editor CP pandey

Recent Posts

भूजल संरक्षण को जनआंदोलन बनाने पर जोर, जागरूकता कार्यशाला में दिए गए जल बचाने के संदेश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भूजल सप्ताह के समापन अवसर पर जनपद मुख्यालय में…

11 hours ago

रेलवे कॉलोनियों में पीएनजी आपूर्ति हेतु एमओयू किया गया

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)l वाराणसी स्थित रेलवे कॉलोनियों में घरेलू पाइप्ड नेचुरल गैस(पीएनजी) की आपूर्ति सुनिश्चित…

11 hours ago

महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान ने सुनीं शिकायतें, 15 दिन में निस्तारण के दिए निर्देश

महिला उत्पीड़न व घरेलू हिंसा के मामलों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश…

12 hours ago

बीबीएयू में छात्रावास आवेदन शुरू, 26 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के प्रथम…

12 hours ago

तहसील घेराव करने जा रहे कांग्रेस नेता को किया हाउस अरेस्ट

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l बुधवार को कांग्रेस नेता कार्यकर्ताओ संग बरहज तहसील का घेराव करने जा…

12 hours ago

ऑनलाइन ठगी के शिकार युवक को साइबर पुलिस ने दिलाई 1.28 लाख की राहत

शाहजहाँपुर(राष्ट्र की परम्परा)l ऑनलाइन ठगी के शिकार एक युवक को साइबर क्राइम थाना पुलिस ने…

12 hours ago