बीऑरसी पर स्पेशल एजुकेटरों का पांच दिवस प्रशिक्षण प्रारंभ

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। राज्य परियोजना कार्यालय के निर्देशन एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में सोमवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र खलीलाबाद पर सेवारत प्रशिक्षण कार्यक्रम अंतर्गत स्पेशल एजुकेटरों का पांच दिवस प्रशिक्षण प्रारंभ हुआ।
प्रशिक्षण में जिला समन्वयक समेकित शिक्षा ने बताया कि प्रशिक्षण में हम समस्त प्रकार के विकलांगताओं से परिचय ,समर्थ ऐप , विभिन्न अधिनियमों से परिचित होंगे साथ ही साथ जो हमारे नवीन शासनादेश एवं जानकारियां हैं उनको अपडेट करेंगे।
तत्पश्चात विकास क्षेत्र स्तर पर खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत सहायक अध्यापक अथवा प्रधानाध्यापक जो समेकित शिक्षा अंतर्गत समर्थ एप उपयोग किए जाने हेतु नोडल टीचर नामित किए गए हैं उनके तीन दिवसीय प्रशिक्षण ब्लॉक स्तर पर कराया जाएगा, जिसमें इस पांच दिवसीय प्रशिक्षण में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे स्पेशल एजुकेटर मास्टर ट्रेनर के रूप में कार्य करेंगे।
कार्यक्रम में प्रशिक्षक के रूप में धर्मेंद्र चौधरी, दिलीप यादव एवं अर्चना त्रिपाठी नामित है। इन तीनों द्वारा राज्य परियोजना कार्यालय द्वारा लखनऊ एवं इलाहाबाद में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षण प्राप्त किया गया है। यह राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर के रूप में जनपद में अपनी सेवाएं सेवारत प्रशिक्षण समिति शिक्षा कार्यक्रम अंतर्गत प्रदान कर रहे हैं। प्रशिक्षक के रूप में 21 स्पेशल एजुकेटर एवं एक फिजियोथेरेपिस्ट सहित कुल 22 व्यक्तियों द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

देवरिया के तीन रक्तवीर आगरा में प्रदेश सेवारत्न अवॉर्ड से होंगे सम्मानित

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा देने वाले देवभूमि देवरिया जिले…

11 minutes ago

2023 बैच के आईपीएस अरुण कुमार एस ने सीओ कैंट का पदभार संभाला

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)2023 बैच के आईपीएस अधिकारी अरुणकुमार एस ने क्षेत्राधिकारी (सीओ) कैंट का पदभार…

19 hours ago

राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने सुनीं 40 महिलाओं की फरियाद

घरेलू हिंसा के मामलों में पुलिस को त्वरित कार्रवाई के निर्देश, दो मामलों में दिखाया…

20 hours ago

महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाना सरकार की प्राथमिकता: जनक नंदिनी

महिला आयोग की सदस्या ने की जनसुनवाई, अस्पताल व विद्यालय का किया निरीक्षण संत कबीर…

20 hours ago

यूपीएसआई परीक्षा-2026 की तैयारियों को लेकर डीएम-एसपी ने की समीक्षा बैठक

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा ने…

20 hours ago

जनगणना–2027 की तैयारियों को लेकर प्रशिक्षण शुरू

कलेक्ट्रेट सभागार में दो दिवसीय कार्यशाला, अधिकारियों को दिए गए जरूरी निर्देश महराजगंज (राष्ट्र की…

21 hours ago