देवरिया के तीन रक्तवीर आगरा में प्रदेश सेवारत्न अवॉर्ड से होंगे सम्मानित

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा देने वाले देवभूमि देवरिया जिले के तीन रक्तवीरों को आगामी 22 मार्च 2026 को आगरा में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में “प्रदेश सेवारत्न 2026” अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान संकल्प मानव सेवा संस्था द्वारा प्रदान किया जाएगा।

सम्मानित होने वालों में स्वच्छ भलुअनी स्वस्थ भलुअनी “यूथ ब्रिगेड” के संस्थापक सन्तोष मद्धेशिया वैश्य, देवरिया में तैनात उत्तर प्रदेश पुलिस के सौरभ त्रिपाठी तथा डॉ. अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसाइटी बैतालपुर के प्रबंधक रजनीश पटेल शामिल हैं।

विशेष बात यह है कि ये तीनों रक्तवीर स्वच्छ भलुअनी स्वस्थ भलुअनी “यूथ ब्रिगेड” के महत्वपूर्ण सदस्य हैं और अपने प्रयासों से जिले में रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक कर रहे हैं।

रक्त की कमी और नशे की वजह से किसी की जान न जाए, इसी उद्देश्य के साथ तीनों रक्तवीर “नशा नहीं, रक्तदान करें” के संदेश के साथ मिलकर अब तक 856 यूनिट रक्तदान कराकर हजारों लोगों की जान बचाने में योगदान दे चुके हैं।

व्यक्तिगत रक्तदान की बात करें तो सन्तोष मद्धेशिया 25 बार, सौरभ त्रिपाठी 18 बार और रजनीश पटेल 8 बार रक्तदान कर चुके हैं। तीनों रक्तवीर स्वयं रक्तदान करने के साथ-साथ समाज के अन्य लोगों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित कर जिले में “रक्तक्रांति” लाने का संकल्प लेकर काम कर रहे हैं।

रक्तदान और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए इन तीनों को विभिन्न राष्ट्रीय मंचों पर पहले भी सम्मानित किया जा चुका है। आज ये तीनों रक्तवीर जिले के हजारों युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन चुके हैं।

Karan Pandey

Recent Posts

आशा लाइब्रेरी संविधान पर परिचर्चा का आयोजन

संवैधानिक मूल्यों का पालन करते हुए जिम्मेदार नागरिक बनने की दी गयी सीख अधिकार के…

45 minutes ago

गांधी नगर वार्ड को मिली विकास की सौगात, सीसी रोड और नाली निर्माण शुरू

जर्जर सड़क और जल निकासी की समस्या से मिलेगी निजात, नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता…

51 minutes ago

विद्यालयों में बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम, छात्र-छात्राओं को दिलाई गई शपथ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में अंतर्राष्ट्रीय बाल विवाह उन्मूलन दिवस के अवसर…

1 hour ago

कामकाजी पेशेवरों के लिए बीबीएयू में एमबीए का मौका, पंजीकरण शुरू

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू), लखनऊ में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के…

1 hour ago

देवरिया की सड़कों पर सफर या सजा? जाम, गड्ढों और भारी वाहनों ने बढ़ाई जनता की मुसीबत

देवरिया में जाम और जर्जर सड़कों का डबल अटैक! मरीजों की सांसें अटक रहीं, छात्रों…

7 hours ago

खाद्य सुरक्षा से यमुना प्रदूषण तक: जवाबदेही के सवाल पर सुप्रीम कोर्ट की सख्ती

सुप्रीम कोर्ट का फूड कंपनियों पर बड़ा प्रहार! हर पैकेट पर अलग लाल हेक्सागन चेतावनी…

10 hours ago