पांच दिवसीय रोवर्स रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा) राम गुलाम राय शिक्षण प्रशिक्षण महाविद्यालय में रोवर्स एण्ड रेंजर्स के पांच दिवसीय (जी.आई.) प्रशिक्षण शिविर का मंगलवार को समापन हुआ। बतौर मुख्य अतिथि रक्षा विकास एवं अनुसंधान संगठन नई दिल्ली के मनोविज्ञानी डॉ. राजेश तिवारी कार्यक्रम का समापन किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि रोवर्स एण्ड रेंजर्स जैसी संस्थाएं , उससे जुड़े प्रशिक्षुओं को लौकिक, अध्यात्मिक ज्ञान के साथ साथ आत्मज्ञान के पथ पर अग्रसर होने का मार्ग प्रशस्त करती है। गुरु गोरक्षनाथ संस्कृत महाविद्यालय के अंग्रेजी विभाग के विभागाध्यक्ष बृजेश मणि मिश्र ने बतौर विशिष्ट अतिथि कहा कि स्काउट आपदा में अवसर के समान हमें जीवन मूल्यों के प्रति समर्पित होने का प्रशिक्षण प्रदान करता है। साहित्यकार एवं प्राध्यापक डॉ इन्द्रदेव राय ने कहा कि जीवन का कोई भी क्षेत्र हो सेवा धर्म सर्वत्र प्रभावी एवं सराहनीय रहा है। समापन समारोह में अध्यक्षीय उद्बोधन देते हुए महाविद्यालय के प्रबन्धक प्रभात कुमार राय ने कहा कि आधुनिक युग मे ग्रामीण या शहरी जीवन शैली में रोवर एण्ड रेंजर्स का सर्वाधिक महत्व बढ़ा है।
समापन सत्र का शुभारंभ मां सरस्वती, स्व. राम गुलाम राय एवं भारत माता के चित्र पर आगत अतिथियों द्वारा माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। पांच दिवसीय शिविर में विशिष्ट प्रदर्शन करने वाले रोवर्स एण्ड रेंजर्स की टोली को अतिथि गण द्वारा पुरस्कृत किया। सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षु उज्ज्वल श्रीवास्तव, आकांक्षा मिश्रा एवं अंकित मिश्रा को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्राध्यापिका डॉ. प्रियंका राय, रेनू सिंह, मंजूला राय, प्राध्यापक धर्मेन्द्र कुमार, अतुल पाल, संजय कुमार गुप्ता, पीयूष राय, निर्भय नारायण सिंह, विनोद कुमार यादव, सत्येन्द्र शर्मा आदि मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अन्त में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विनय कुमार मिश्र ने सभी आगत अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। समापन समारोह का संचालन प्राध्यापिका कीर्ति दूबे ने किया।

rkpnews@somnath

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

2 days ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

2 days ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

4 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

4 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

4 days ago