फेंसिंग ऐंगल की चोरी में पांच आरोपी गिरफ्तार चोरी के एंगल बरामद

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । कतर्निया घाट वन्य जीव प्रभाग में लग रहे फेंसिंग ऐंगल तार कुछ दिन पूर्व चोर चोरी कर ले गये थे इस सम्बन्ध में वन विभाग की ओर से अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया था इस घटना को पुलिस अधीक्षक ने भी गंभीरता से लिया था सुजौली पुलिस को शीघ्र चोरी की घटना का खुलासा करने के निर्देश दिये गये थे।
कटनिया घाट संरक्षित वन्य जीव विभाग के सुजौली थाना क्षेत्र के अन्तर्गत कुछ क्षेत्रों में जंगल के चारों तरफ तार फेंसिंग ऐंगल लगाने का कार्य किया जा रहा था वन विभाग ने यह कदम जंगली जानवरों को ग्रामीण इलाकों में जाने से रोकने के लिए उठाया था लेकिन फेंसिंग तार और ऐंगल चोरों के निगाह में आ गए चोरों ने फेंसिंग तार काट डाला और ऐंगल उखाड़ ले गये, जहां घटना की जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को हुई तो उन्होंने सिधौली थाने पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कराया जिसपर पुलिस अधीक्षक वृन्दा शुक्ला के निर्देश पर
प्रभारी निरीक्षक सुजौली ने उपनिरीक्षक सुरेन्द्र प्रताप बौद्ध, अरबिन्द कुमार यादव, मुख्य आरक्षी अमित गुप्ता, जगदीश कुमार, आरक्षी विपिन कुमार, मनीष यादव के नेतृत्व में टीम का ठीक करो चोरी की घटना का खुलासा करने का निर्देश दिया था गठित टीम ने स्वर्ग ऋषि करते फेस फेसिंग तार और ऐंगल चोरी करने वाले गिरोह के लोगों का पता लगा लिया। इस मामले में अवधराम पुत्र धनपत, सोनू पुत्र जहूर अली निवासी उधरहना, सफीक पुत्र इब्राहीम निवासी मीरपुर थाना कोतवाली सदर जनपद लखीमपुर खीरी,
राज कुमार पुत्र बुद्ध राम निवासी आजमगढपुरवा कारीकोट तथा बबलू पुत्र सदा नन्द निवासी कैलाशपुरी चहलवा थाना सुजौली जनपद बहराइच को गिरफ्तार कर लिया इन लोगों के पास से चोरी किए गये फेसिंग तारों ऐंगल भी बरामद किए गये हैं पांचवा आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय भेज दिया।

rkpnews@desk

Recent Posts

छठ पूजा के दौरान घर में मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम

परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने और कानूनी कार्रवाई से किया इनकार, पुलिस ने दी जानकारी बरहज/देवरिया…

10 hours ago

चाकू से हमला करने का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल अवैध चाकू बरामद

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। तिलहर थाना पुलिस ने चाकू से हमला कर एक युवक को…

10 hours ago

अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने की सुख-समृद्धि की कामना

बरहज और कपरवार संगम घाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, छठी मइया के गीतों से…

11 hours ago

शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, पुलिस ने सकुशल नीचे उतारा

पसंद के युवक से विवाह को लेकर परिजनों से हुआ था विवाद, पुलिस की समझाइश…

11 hours ago

खेतों से निकलकर अब करेंगे दिल के मरीजों का इलाज, किसान के बेटे अवधेश बने असिस्टेंट प्रोफेसर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। मेहनत, लगन और दृढ़ इच्छाशक्ति के दम पर इंसान किसी भी…

11 hours ago

सेंट्रल जोन फुटबॉल टूर्नामेंट में दमखम दिखाएगी बीबीएयू की टीम

कानपुर में आयोजित होगी अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता, पहले मुकाबले में नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से होगा…

11 hours ago