मुकदमा पंजीकृत आगे की कार्यवाही जारी
सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)पहले बहन ने घर बुलाया फिर कोलड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला पिया दिया । बाद में भाई ने किया युवती के साथ दुष्कर्म और वीडियो भी बनाया और करने लगा ब्लैक मेल । मामला सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से प्रकाश में आया है । दो सहेलियां थी एक ही साथ सिलाई सीखने जाया करती थी ।एक ने आज से लगभग दो वर्ष पूर्व अपनी सहेली को घर बुलाया और उसे कोलड्रिंक पीने को दिया कोल्डड्रिंक पीने के बाद घर आई सहेली बेहोश हो गई इसके बाद जब ओ होश में आई तब उसको पता चला कि उसके साथ कुछ गलत हो गया है ।इस कृत्य से आहात युवती अपने घर पहुंची लोक लाज के डर से किसी से कुछ नहीं कहा लेकिन तभी से इसकी सहेली का भाई इस युवती को वीडियो दिखा ब्लैक मेल करने लगा । अब जब युवती की शादी तय हो गई तो युवक द्वारा वीडियो वायरल करने आदि धमकियां दी जाने लगी तो युवती ने कोतवाली सलेमपुर में प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है । इस बाबत पूछे जाने पर सलेमपुर कोतवाली प्रभारी टी जे सिंह ने बताया कि इस प्रकरण में मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्यवाही की जा रही है ।
श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, बनकटाशिव सल्लहपुर देवरिया: षष्ठम दिवस पर उमड़ा जनसैलाब…
कुशीनगर में RTE ऑनलाइन लॉटरी में बच्चों को निजी विद्यालयों में मिला मुफ्त प्रवेश कुशीनगर…
ब्रिटिश कॉल मे व्यापार के लिए बना रेलवे स्टेशन हाल्ट मे तब्दील -रविप्रताप सिंह बरहज/देवरिया(राष्ट्र…
22 फरवरी को विशेष अभियान दिवस, मतदाता सूची में नाम जोड़ने का सुनहरा अवसर कुशीनगर…
4 शातिर गिरफ्तार, माल व 2 बाइक बरामद देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया में झपटमारी…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आकांक्षी विकास खंड बघौली में पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों के…