Thursday, October 16, 2025
HomeUncategorizedअन्य खबरेपुर्व महापौर स्व.आर.आर.सिंह का प्रथम पुण्य स्मरण दिवस

पुर्व महापौर स्व.आर.आर.सिंह का प्रथम पुण्य स्मरण दिवस

मुम्बई (राष्ट्र की परम्परा)
मुम्बई के प्रथम उत्तर भारतीय महापौर,मुम्बई कांग्रेस के पुर्व कार्यकारी अध्यक्ष, मुलुंड के सुनियोजित विकास के सूत्रधार स्व.आर.आर.सिंह के प्रथम स्मृति दिवस पर श्रद्धांजलि समारोह,भजन संध्या एवं स्मृति भोज का आयोजन 12 फरवरी को शाम 6बजे से रात्रि10 बजे तक आर.आर.
एजुकेशनल ट्रस्ट सभागृह,म्हाडा,मुलुंड पूर्व पर किया गया है।
इस अवसर पर दिव्यांग व्यक्तियों को तिपहिया सायकिल एवं जरूरत मंद विद्यार्थियों को स्कूल युनिफार्म प्रदान किए जायेंगे।
आयोजक डॉ आर आर सिंह, डॉ.बाबुलाल सिंह, मोहनलाल राज ने इस अवसर पर अपने नेता,मार्गदर्शक स्व.आर.आर.सिंह के उनके प्रथम पुण्य तिथि पर सभी गणमान्य लोगों से उपस्थित होने का आग्रह किया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments