Friday, October 17, 2025
Homeउत्तर प्रदेशराजस्व अभिलेखागार में शॉर्ट सर्किट से लगी आग

राजस्व अभिलेखागार में शॉर्ट सर्किट से लगी आग

कर्मचारियों के सूझबूझ से आग पर पाया गया काबू

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
राजस्व अभिलेखागार कलेक्ट्रेट गोरखपुर में शॉर्ट सर्किट से लगा आग मचा अपरा तफरी समय रहते कर्मचारियों ने आग पर पाया काबू। आग की सूचना प्राप्त होते ही एडीएम प्रशासन पुरुषोत्तम गुप्ता ने राजस्व अभिलेखागार ( रिकॉर्ड रूम) का निरीक्षण कर रिकॉर्ड रूम में लगाए गए तारों को दुरुस्त करने का विद्युत कर्मचारियों को निर्देशित किया। शुक्रवार को 11 बजे के आसपास कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित राजस्व अभिलेखागार (रिकॉर्ड रूम) में ट्यूबलाइट के पास विद्युत तार जलने लगा, समय रहते कर्मचारियों की नजर जलते हुए तार पर पड़ गया कर्मचारियों ने आनन फानन में मेन स्विच से विद्युत सप्लाई बंद कर दी और बाल्टी में रखे बालू को जलते हुए तार पर फेंक कर आग बुझाने का कार्य किया, अगर समय रहते कर्मचारियों ने जलते हुए तार को नहीं देखा होता तो आज राजस्व अभिलेखागार में रखे सैकड़ो वर्ष पुराने रिकॉर्ड को जलने में देर नहीं लगता रिकॉर्ड रूम में रखें राजस्व कुंडली तहश नहश हो जाता और मूल कास्तकार बेवजह परेशान होते। जमीनों का अवैध रूप से धंधा करने वाले धंधे बाजों का चांदी हो जाता जो दलाल अपना कार्य करने में जुट जाते गनीमत रहा की तत्काल आग पर काबू पा लिया गया, किसी प्रकार का रिकॉर्ड रूम में छती नहीं होने पाया। अधिकारियों कर्मचारियों ने राहत की सांस ली।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments