संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। जनपद मुख्यालय खलीलाबाद नगर के बैंक चौराहा स्थित सुविधा मिनी मार्ट में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिससे लाखों का सामान जल कर खाक हो गया। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।
मिल रही जानकारी के अनुसार खलीलाबाद के बैंक चौराहे पर सचिवेश श्रीवास्तव की सुविधा मिनी मार्ट के नाम दुकान है। जिसमे रात लगभग 10:00 बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। तुरंत आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाने के का प्रयास किया और दमकल विभाग को सूचना दिया। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों और आम जन ने आग पर काबू पाया। प्रत्यक्षदर्शीयों का कहना है कि पूरी दुकान जल कर खाक हो गई है।
आग लगने की सूचना पर भाजपा जिलाध्यक्ष जगदम्बा प्रसाद श्रीवास्तव, नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा, व्यापारी नेता बनर्जी लाल अग्रहरी, भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री विवेकानंद बर्मा, भाजपा के नगर अध्यक्ष सतविंदर पाल उर्फ जज्जी सहित अनेक लोगों ने दुकान मालिक सचिवेश श्रीवास्तव से मिल कर ढांढस बढाया और हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया।
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना श्यामदेंउरवा क्षेत्र में साइबर ठगी के एक मामले…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना पनियरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लक्ष्मीपुर में बाकी माता…
संस्कृति और उत्साह का अद्भुत संगम देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के अहिरौली तिवारी गांव…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। ब्राह्मण विकास परिषद के तत्वावधान में आयोजित भव्य यज्ञोपवीत कार्यक्रम में…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी…
साहित्यकार समाज का आईना होता है: महामंडलेश्वर कनकेश्वरी नंद गिरी गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। अपना…