पुलिस अधीक्षक की घोषणा


फरार तीन अभियुक्तों भानु, छोटू और धीरज पर ईनाम घोषित

बलिया( राष्ट्र की परम्परा)
पुलिस अधीक्षक ने फरार तीन अभियुक्तों की गिरफ्तारी पर ईनाम की राशि घोषित की है। जिन तीन अभियुक्तों पर ईनाम घोषित किया गया है उनमे भाजपा नेता भानू दुबे भी शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक ने भानू पर 25 हजार तथा छोटू और धीरज पर 10-10 का ईनाम घोषित किया है।प्रभारी निरीक्षक कोतवाली की आख्या और क्षेत्राधिकारी नगर और अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी की संस्तुति से अवगत कराया गया कि हत्या के प्रयास से सम्बन्धित अभियुक्तगण क्रमशः छोटू व धीरज पुत्रगण कन्हैया निवासी रामपुर उदयभान थाना कोतवाली और भानू दूबे पुत्र चन्द्रभूषण नि० महाकालपुर थाना गडवार जो थाना कोतवाली जनपद बलिया पर धारा 307,323 भादवि0 में वांछित चल रहे हैं। अभियुक्तगण शातिर किस्म के अपराधी हैं एवं काफी प्रयास के बाद भी गिरफ्तार नहीं हो रहा हैं, न ही कोर्ट में हाजिर हो रहे है। इनके भय व आतंक के कारण जनता का कोई भी व्यक्ति इनके विरुद्ध कोई सूचना देने का साहस नहीं कर पा रहा है। अतः इन तीनों अभियुक्तों पर पुरस्कार घोषित किया जाना आवश्यक है। पुलिस अधीक्षक बलिया राज करन नय्यर द्वारा सम्यक विचारोपरान्त यह निर्णय लिया गया है कि उक्त अभियुक्त की गिरफ्तारी से सम्बन्धित परिणामजनक सूचना देने वाले अराजपत्रित पुलिस कर्मियों, ग्राम चौकीदारान तथा जनता के व्यक्तियों को अपराधी के नाम के सम्मुख अंकित धनराशि की सीमा तक पुरस्कार प्रदान किया जाय। पुलिस रेगुलेशन के शासनादेश के अनुक्रम में जारी शासनादेश में निहित प्राविधानों के अन्तर्गत पुरस्कार दिये जाने की घोषणा की जाती है । घोषित पुरस्कार की धनराशि बजट सीमा के अन्दर दी जायेगी । इस सम्बन्ध में यह भी स्पष्ट किया जाता है कि उक्त अभियुक्त यदि पुलिस मुठभेड़ में मारा जाता है तो ऐसी दशा में जाँच की कार्यवाही पूर्ण होने के उपरान्त संतुष्टि की स्थिति में पुरस्कार दिया जायेगा । कालान्तर में शासन / पुलिस उच्चाधिकारियों द्वारा पुरस्कार की राशि में वृद्धि की जाती है तो यह आदेश स्वतः निष्प्रभावी हो जायेगा ।

rkpshomnath

Recent Posts

4 नवंबर का इतिहास: एक तारीख, अनेक महान हस्तियां, क्रांति से सिनेमा तक की प्रेरक कहानी

लेखक: अभिषेक कुमार 4 नवंबर का इतिहास: जन्मदिन विशेषइतिहास सिर्फ बीते हुए कल का लेखा-जोखा…

11 minutes ago

अंतरिक्ष की उड़ान में कहां चूके छात्र? नारायणी रॉकेट्री कप में खुलीं तकनीकी सुधार की अहम बातें

पैराशूट और दिशा नियंत्रण ने बढ़ाई विशेषज्ञों की चिंता! इन-स्पेस नारायणी रॉकेट्री कप 2026 में…

28 minutes ago

सितारों की चाल, किस्मत का कमाल; 4 नवंबर को किस राशि पर होगी कृपा अपार?

AI निर्मित 4 नवंबर 2026 का दैनिक पंचांगदिन: बुधवार | विक्रम संवत: 2083 | शक…

30 minutes ago

सूरत से शुरू हुआ सफर, अब पूरे गुजरात की लॉजिस्टिक्स व्यवस्था की जिम्मेदारी: जानिए कौन हैं कृष्ण कुमार यादव

मेल, पार्सल और इंटरनेशनल डाक के नेटवर्क को मजबूत करने की बड़ी पहल, अहमदाबाद से…

42 minutes ago

संजय की तीसरी आँख

व्यंग्य: खुश करना नहीं, पुश करना जरूरी! चयनकर्ताओं के फैसले, खिलाड़ियों का प्रदर्शन और आलोचनाओं…

48 minutes ago

गिग वर्कर्स की सुरक्षा का सवाल: लचीले रोजगार के साथ सामाजिक सुरक्षा भी सुनिश्चित करनी होगी

डिजिटल अर्थव्यवस्था में बढ़ते रोजगार के बीच श्रमिकों को बीमा, स्वास्थ्य सुविधा, मातृत्व लाभ और…

50 minutes ago