बलिया( राष्ट्र की परम्परा) बांसडीह क्षेत्र के खरौनी गांव में मंगलवार की देर रात्रि आग लगने से चार झोपड़ियां जलकर राख । आग की घटना में एक महिला सहित दो गाय व एक बछिया जलकर घायल हो गई है। खरौनी गांव के अजय यादव के घर पर अज्ञात कारणों से अचानक 9 बजे रात्रि के करीब आग लग गई। आग की घटना में बाइक, पम्पिग सेट, साईकिल,अनाज, बिस्तर खोप में रखा भूसा, बर्तन आदि हजारों रूपए मूल्य का सामान जलकर राख हो गया। आग बुझाने व मवेशियों को बचाने के प्रयास में अजय यादव की पत्नी 52 वर्षीय सुमन देवी झुलस गई । परिजन ईलाज के लिए पीएचसी बांसडीह लें गये जहां से डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल को रेफर कर दिया। सुमन का जिला अस्पताल में ईलाज चल रहा है। मौके पर पंहुचे गांव के पूर्व प्रधान राजू सिंह व अन्य ग्रामीणों के प्रयास से आग पर काबू पाया। आग की सूचना पर कोतवाली बांसडीह से पुलिस विभाग के लोग भी मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने में ग्रामीणों के साथ मदद की
12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, मऊ में अधिकाधिक मामलों के निस्तारण की तैयारी मऊ…
कमीशन मांगने और अभद्र व्यवहार के आरोपों को लेकर प्रधानों में आक्रोश, जांच की मांग…
सुप्रीम कोर्ट का आदेश बनाम स्थानीय प्रशासन: न्यायिक आदेश की अवहेलना का जवाब कौन देगा?…
ज़नाब, जूते न गंदे हो जाएँ युवा साहब के,देखो इंसानियत को कीचड़ में बहा दिया।इस…
पिंडरा में सीएम योगी का विपक्ष पर हमला, बोले- माफिया पर कार्रवाई की बात आते…
43 बस्तियों के 5,578 परिवारों के 24,105 सदस्यों को योजनाओं से जोड़ने का लक्ष्य कुशीनगर…