संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)।
जिले के खलीलाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत मंझरिया गंगा गांव में बीती रात एक बड़ा हादसा हो गया। गांव के एक घर में रखे फ्रिज में अचानक विस्फोट हो गया, जिससे पूरे घर में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते कपड़े, बिस्तर, फर्नीचर, बेड, जेवर समेत लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
घटना के समय घर के लोग अंदर ही मौजूद थे, लेकिन गनीमत रही कि समय रहते सभी सुरक्षित बाहर निकल आए, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। आग की लपटें उठती देख ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और मिलकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक पूरा घरेलू सामान जल चुका था।
पीड़ित परिवार ने बताया कि अचानक फ्रिज से तेज धमाका हुआ और देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना स्थानीय प्रशासन व फायर ब्रिगेड को भी दी गई।
रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 2/3 से बिहार ले जाई जा रही 17.280 लीटर अवैध…
फिजिकल एजुकेशन टीम को 6 अंक और एक टर्म से हराकर जीता खिताब गोरखपुर (राष्ट्र…
ग्रामीणों ने डीएम से लगाई गुहार, बोले- पुलिस चौकी हटाकर समिति को लौटाई जाए भूमि।…
74वीं अंतरजोनल प्रतियोगिता 2026 में बेहतरीन प्रदर्शन डीजी जोन/एडीजी जोन मुथा अशोक जैन ने दी…
एडीएम सिटी गजेंद्र कुमार की अध्यक्षता में कस्टम, नारकोटिक्स व अन्य विभागों को सख्त निर्देश…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सूचना विभाग, देवरिया के कर्मचारी अनिरुद्ध प्रसाद के सेवानिवृत्त होने पर…