होटल में लगी आग से मची अफरातफरी

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा) होटल प्रदीप में मंगलवार को आग लग गई। आग होटल के किचन में लगी थी। आग की वजह थे होटल के कमरों में धुआं भर गया। आग से घिर जाने के डर से लोगों में अफरातफरी मच गई। होटल स्टॉफ ने जल्दी-जल्दी लोगों को होटल से बाहर निकाला।
तत्काल सूचना देकर फायर ब्रिगेड को मौके पर बुलाया गया। फायर ब्रिगेड ने कुछ देर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग की वजह से होटल में किसी किस्म के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।

मंगलवार दोपहर अचानक गोरखपुर के विजय चौक के पास गैस गोदाम गली में स्थित होटल प्रदीप में आग लगने की खबर शहर में फैल गई। होटल के किचन में लगी आग से चारों तरफ अफरातफरी मच गई। लोग जब तक आग बुझाने के उपाय कर पाते इसके पहले कमरों में धुआं भर गया। पिछले साल सितम्बर महीने में लखनऊ के होटल लेवाना और दिसम्बर में लखनऊ के ही चारबाग के होटल रंगोली के बेसमेंट में बने बेस्ट बिरियनी रेस्टोरेंट में लगी आग की घटनाओं की याद ताजा हो गई। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड भी तुरंत सक्रिय हो गया।
होटल में आग की सूचना पर गैस गोदाम गली में भारी भीड़ जुट गई थी। स्टॉफ और कुछ अन्य लोगों की मदद से आनन-फानन में लोगों को होटल से बाहर निकाला गया। इसके बाद फायर ब्रिगेड ने आग बुझाने की कोशिशें शुरू कीं। तब तक कमरों में धुआं भर गया था। फायर ब्रिगेड ने थोड़ी देर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग की वजह से किसी किस्म के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। आग पर काबू पाए जाने के बाद फायर ब्रिगेड, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पुलिस और वहां जुटे लोगों ने राहत की सांस ली।

Editor CP pandey

Recent Posts

लखनऊ में अखिलेश यादव से मिले विजय प्रताप यादव, मुलाकात के बाद बोले- मिली नई ऊर्जा

अखिलेश यादव से मिले सपा नेता विजय प्रताप यादव, बाबा साहब की प्रतिमा भेंट कर…

30 minutes ago

कांग्रेस में मतदाता अधिकारों के सवाल पर देवरिया में उबाल, कचहरी चौराहे पर फूंका पुतला

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मतदाता सूची और नागरिकों के मताधिकार से जुड़े मुद्दों को लेकर…

2 hours ago

गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का खौफ! 8 महीने में 1.18 लाख लोग हुए शिकार, रोजाना 487 मामले

गाजियाबाद (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है।…

2 hours ago

रामगोपाल यादव समेत तीन नामों पर सपा की मुहर! तीसरे प्रत्याशी से राज्यसभा चुनाव हुआ दिलचस्प

सपा ने उतारे तीन राज्यसभा प्रत्याशी, दो सीटों की स्थिति मजबूत फिर तीसरे उम्मीदवार से…

3 hours ago

रायबरेली से आया बुजुर्ग फूट-फूटकर रोया, CM योगी ने सुनी पीड़ा और अधिकारियों को दिए आदेश

समस्या सुनते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चोट दिखाकर बुजुर्ग ने सुनाई दर्दभरी आपबीती, CM योगी ने…

5 hours ago