कड़ी मशक्कत के बाद लोगों ने आग पर पाया काबू
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।परसा मलिक थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत अहिरौली टोला सेखु अनवा निवासी शंकर यादव पुत्र रामनाथ यादव की फूस की पशुशाला में बुधवार की शाम लगभग चार बजे धुईहर से अचानक आग लग गई जिससे पशुशाला में बंधी तीन गायें बुरी तरह झुलस गई।आस पास के लोगों की मदद से आग पर किसी तरह काबू पाया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत अहिरौली टोला सेखु अनवा में शंकर यादव पुत्र रामनाथ यादव की फूस की पशुशाला थी। जिसमे गायें बंधी हुई थीं। बुधवार की शाम लगभग चार बजे अचानक धुईहर से आग लग गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक आग की चपेट मे आकर पशुशाला में बंधी तीन गायें गम्भीर रूप से झूलस गयी। साथ ही पशुशाला में रखीं चारपाई, विस्तर, भूसा आदि सामान जलकर खाक हो गया।आस पास के लोगों की मदद से तीनों झुलसी गायों को बडी मशक्कत से बाहर निकाल कर किसी तरह आग पर काबू पाया गया।
मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद, बुजुर्गों को सुरक्षा का भरोसा; बालिकाओं को हेल्पलाइन की जानकारी देवरिया…
AI निर्मित आज का दिन कई राशियों के लिए आर्थिक प्रगति, व्यापारिक गतिविधियों और नए…
Aiनिर्मित हामिद अंसारी के बयान पर योगी का पलटवार, बोले- सनातन परंपरा को अपमानित करने…
गेहूं-धान के साथ सब्जी की खेती पर जोर, यूपी के किसानों को मिल सकता है…
शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पूवायां थाना क्षेत्र के नथ्यापुर गांव में रविवार को अंतिम संस्कार…
बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर आवेदन की तारीख बदली, 4 अक्टूबर से भर सकेंगे फॉर्म…