Saturday, February 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपत्रकार के भाई की हत्या के मामले में एफ आई आर दर्ज

पत्रकार के भाई की हत्या के मामले में एफ आई आर दर्ज

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) सलेमपुर नगर पंचायत अंतर्गत पिपरा मोहन निवासी एक कुशवाहा परिवार के पुश्तैनी पुरानी मकान को दबंग भूमाफिया नागेंद्र सिंह व रणवीर सिंह पुत्र रामअधार सिंह उर्फ शेर सिंह निवासी ग्राम रामपुरबुजुर्ग थाना सलेमपुर हड़पना चाह रहा था,जिसमे इन दबंगों द्वारा भूआल कुशवाहा के परिजनों और भतीजे पत्रकार हरि गोविन्द प्रताप मौर्य को जान से मारने की धमकी पहले भी दिया जा चुका था,जिस संदर्भ में भुआल कुशवाहा द्वारा सलेमपुर थाने मके नामजद तहरीर दिया जा चुका था,लेकिन पुलिस ने कुछ ठोस कदम नहीं उठाया,जिसका परिणाम स्वरूप भुआल कुशवाहा के लड़के हरिकेश कुशवाहा की जान चली गई,अब हत्या के बाद 5 वें दिन मामला लखनऊ के राजनीतिक गलियारों में गया,तब जाकर सलेमपुर पुलिस ने भुआल कुशवाहा के तहरीर पर नागेन्द्र सिंह व रणवीर सिंह पुत्रगण रामअधार सिंह उर्फ शेर सिंह निवासी रामपुर बुजुर्ग, सलेमपुर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की कार्यवाही कर रही है।सलेमपुर कोतवाल ने बताया की जल्द ही दोनो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा बताते चले की
भुआल कुशवाहा पुत्र स्वर्गीय रघुवर ग्राम सहियागढ़ थाना लार जिला देवरिया के रहने वाले है, वर्तमान में इनका परिवार पिपरा मोहन निकट हीरो एजेंसी सलेमपुर थाना सलेमपुर में अपने मकान में रहता है,पिपरा मोहन सलेमपुर के आराजी नंबर 98ख में रकवा 0.016 पर इनके पूर्वज कबूतरी देवी के द्वारा मकान निर्मित की गई है इस भूमि पर कुछ दिन पहले उपरोक्त भूमाफियाओं ने आकर भुआल कुशवाहा पुत्र रघुवर कुशवाहा की मकान को अपना होने का दावा करने लगे और इनके परिवार को डराने धमकाने लगे और जान से मारने की धमकी भी दिया था, जिसके खिलाफ भुआल कुशवाहा ने 1 माह पहले समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र देकर अपने जान मॉल के रक्षा की गुहार लगाया था,उसके बाद दिनांक 11/10/2022 शाम को भुआल कुशवाहा के पुत्र हरिकेश कुशवाहा अपने घर सलेमपुर से अपने गांव सहियागढ थाना लार के लिए निकले थे लेकिन देर रात तक हरिकेश अपने घर नही पहुंचे, जिसके बाद परिजनों ने खोजबीन किया लेकिन हरिकेश कुशवाहा नहीं मिले सुबह में पुलिस द्वारा यह सूचना दिया गया की एक आदमी के लाश तुर्तीपार रेलवे स्टेशन पर एक लाश मिली है,जिसके पास आधार कार्ड और ड्राइवरीग लाइसेंस मिला है जिस पर हरिकेश कुशवाहा पुत्र भुआल कुशवाहा है जिसके बाद परिजन घटना स्थल पर पहुंचे और लाश की पहचान हरिककेश कुशवाहा पुत्र भुआल कुशवाहा के रूप में हुई आज सलेमपुर थाने में इस प्रकरण में दो नामजद के भूलाफ धारा 302 व 201 में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments