Tuesday, March 3, 2026
Homeमहाराष्ट्रकैंसर पीड़ित प्रमोद चौहान का श्रीमानस मंडल द्वारा आर्थिक मदद

कैंसर पीड़ित प्रमोद चौहान का श्रीमानस मंडल द्वारा आर्थिक मदद

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)। अम्बरनाथ (पूर्व) श्रीमानस मंडल (रजि.) धार्मिक संस्था विगत कई सालों से सनातन धर्म के प्रचार प्रसार के लिये सक्रिय हैँ. मंडल द्वारा आर्थिक रूप कमजोर कैंसर बीमारी से पीड़ित प्रमोद चौहान की आर्थिक मदद करके और संस्थाओ का भी मदद करने के लिये प्रेरित किया है। गौरतलब हो श्रीमानस मंडल (रजि.)पालेगांव के अम्बरनाथ(पूर्व )मे निशुल्क रामचरित मानस का पंचम सोपान सुंदर कांड का पाठ घर- घर कराकर सनातन धर्म के प्रचार प्रसार का (बीड़ा )अलख जगा रखा हैँ. जिसके तहत कल्याण, उल्हासनगर, बदलापुर मे मंडल द्वारा निशुल्क सुंदरकांड किया जाता हैं. मंडल के अध्यक्ष बालेन्द्र त्रिपाठी ने एक मुलाकात के दौरान बताया की मंडल द्वारा समय समय पर चिकत्सा शिविर, शैक्षणिक,वृक्षारोपण, धर्मोपार्जन, के साथ ही धार्मिक कार्यों को संस्था के माध्यम से करते रहते हैं. इसी के तहत हाल मे ही गंभीर रूप से कैंसर बीमारी से पीड़ित प्रमोद चौहान की आर्थिक मदद के रूप मे ₹ 20025 का चेक दिया जिसका इलाज पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होल्कर कैंसर इंस्ट्रूट ऑफ़ इंडिया मुंबई मे चल रहा हैं. त्रिपाठी ने आगे बताया की श्रीमानस मंडल हमेशा परमार्थ का काम करने के लिये कृतसंकल्प हैं. बहुत सारी संस्थाए है सभी को आगे आकर निर्बल और कमजोर लोगों की मदद करना चाहिए.इस अवसर पर मंडल सचिव राघवेन्द्र त्रिपाठी महामंत्री दिवाकर पांडेय कार्याध्यक्ष राजेश यादव व अंजनी पाठक के साथ अन्य लोग उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments