Thursday, February 12, 2026
HomeUncategorizedराष्ट्रीयमहिला दिवस पर महिलाओं को 2500 रूपये की आर्थिक सौगात

महिला दिवस पर महिलाओं को 2500 रूपये की आर्थिक सौगात

भाजपा सरकार की महिला सशक्तिकरण पर अनूठी मिसाल – हिन्दू महासभा

 नई दिल्ली (राष्ट्र की  परम्परा )अखिल भारत हिन्दू महासभा ने दिल्ली में नवनिर्वाचित भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के शासन के आरंभिक चरण में तुष्टिकरण की राजनीति पर कड़ा प्रहार करने पर प्रशंसा करते हुए इस कदम को जनहित में बताया है। 

हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने रेखा गुप्ता सरकार की प्रशंसा में कहा कि अरविंद केजरीवाल तुष्टिकरण की राजनीति की आड में यमुना मैया की सफाई पर 11 साल तक दिल्ली की जनता को धोखा देते रहे हैं। दिल्ली में भाजपा के बहुमत में आते ही यमुना मैया की सफाई का न केवल विधिवत अभियान आरंभ हुआ, वरन यमुना मैया की नित्य आरती का आयोजन आरंभ कर दिल्ली में सनातनी संस्कृति के उत्थान को गति दी। रेखा गुप्ता सरकार ने यमुना घाट पर यमुना मैया की मूर्ति लगाकर दिल्ली के बहुसंख्यक समाज की धार्मिक भावनाओं का सम्मान किया है। इसके लिए हिन्दू महासभा रेखा गुप्ता को बधाई देती है।
हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रोफेसर यशपाल सिंह ने महिला दिवस पर दिल्ली में बी पी एल कार्ड धारक ( गरीबी रेखा से नीचे ) परिवार की एक महिला को आर्थिक सहायता योजना का आरंभ कर अपना वादा पूरा करने पर रेखा गुप्ता सरकार को बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि बी पी एल परिवार की महिलाओं को 2500 रुपए की मासिक सौगात महिला सशक्तिकरण की दिशा में भाजपा सरकार का अनूठा कदम है।
हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने जारी बयान में यह जानकारी देते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार के शासन में दिल्ली को बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों की बस्ती बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी गई। 2020 का दिल्ली में भयानक सांप्रदायिक दंगा और दंगे में आम आदमी पार्टी नेताओं की लिप्तता इस तथ्य को उजागर करने के लिए पर्याप्त है। उन्होंने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों की पहचान कर उन्हें वापस भेजने का अभियान आरंभ कर तुष्टिकरण की राजनीति को समाप्त करने की दिशा में उठाए गए कदम की सराहना करते हुए कहा कि रेखा गुप्ता ने चंद समय में ही अपनी नेतृत्व क्षमता, राजकीय कौशल और साहसिक निर्णय लेने की प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।
बी एन तिवारी ने दिल्ली सरकार द्वारा मुगल आक्रांताओं के नाम पर बने मार्गों और चौराहों का नाम बदलकर देशभक्तों के नाम पर रखने की नीति की सराहना करते हुए कहा कि रेखा गुप्ता शासन की कार्यप्रणाली में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शासन की झलक दिखाई पड़ रही है।
हिन्दू महासभा दिल्ली प्रदेश प्रभारी सुरेन्द्र स्वामी और प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र सिंह राजू पार्चा ने भी दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार के आरंभिक चरण के निर्णयों का स्वागत करते हुए हिन्दू महासभा कार्यकर्ताओं से दिल्ली के बी पी एल परिवारों से संपर्क कर उनके घर की किसी भी एक महिला का आर्थिक सहायता प्राप्त करने का पंजीकरण करवाने में सहयोग करने का आह्वान किया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments