Tuesday, March 17, 2026
Homeमहाराष्ट्रआख़िरकार ई कुबेर प्रणाली लंबे समय के बाद मुंबई में क्रियान्वित

आख़िरकार ई कुबेर प्रणाली लंबे समय के बाद मुंबई में क्रियान्वित

महाराष्ट्र पुरोगमी शिक्षक संगठन को मिली सफलता

मुंबई(राष्ट्र की परम्परा)
सभी शिक्षक और गैर शिक्षक कर्मचारियों के अप्रैल के वेतन को ई-कुबेर प्रणाली के माध्यम से भुगतान करने का प्रयास आखिरकार सफल रहा है। कोषागार से बिल स्वीकृत होते ही एक घंटे के अंदर अप्रैल माह का वेतन मुंबई के शिक्षकों एवं गैर-शिक्षण कर्मचारियों के निजी बैंक खातों में जमा करा दिया गया है। ऐसी जानकारी संगठन की महिला उपाध्यक्ष हेमलता गावित ने दी। इसके पहले , ट्रेजरी कार्यालय द्वारा बिलों को मंजूरी दिए जाने के बाद, शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों का वेतन कोष मुंबई जिला बैंक में जमा किया जाता था। इसके बाद मुंबई बैंक स्कूल और जूनियर कॉलेज के बैंक खातों में वेतन निधि जमा करता था और अंत में यूनियन बैंक शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों के व्यक्तिगत बैंक खातों में वेतन निधि जमा करता था। इतने लंबे सफर के बाद शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मचारियों को वेतन मिलता था।
कुछ महीने पहले ई कुबेर प्रणाली मुंबई और नागपुर जिलों को छोड़कर पूरे राज्य में लागू की गई थी। महाराष्ट्र पुरोगामी शिक्षक संगठना के माध्यम से सरकार से मांग की गई थी कि, ई कुबेर प्रणाली मुंबई के लिए भी लागू की जाए। सरकारी स्तर पर लगातार प्रयास के बाद अंततः मुंबई जिले के लिए भी ई कुबेर प्रणाली लागू करने में सफल रहा। संगठना के अध्यक्ष तानाजी कांबले ने विश्वास जताया है कि मुंबई में ई कुबेर प्रणाली के क्रियान्वयन के साथ, मुंबई जिला बैंक और यूनियन बैंक दोनों ने बाधाओं को दूर कर दिया है और अब मुंबई में सभी शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों को हर महीने की एक तारीख को वेतन का भुगतान किया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments