Friday, April 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसंत कबीर नगर में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, 11.69 लाख से...

संत कबीर नगर में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, 11.69 लाख से अधिक वोटर दर्ज

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। Election Commission of India के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के तहत जनपद में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी Alok Kumar ने की।

बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) Jaiprakash सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान विधानसभा क्षेत्रों की फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों को अंतिम रूप से प्रकाशित किया गया।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 6 जनवरी 2026 से 6 मार्च 2026 तक दावे और आपत्तियां प्राप्त की गईं, जिनका निस्तारण 1 अप्रैल 2026 तक पूरा कर लिया गया। इसके बाद अब अंतिम सूची जारी कर दी गई है।

ये भी पढ़े – विश्व होम्योपैथी दिवस पर गोष्ठी आयोजित, डॉ सैमुअल हैनिमैन को दी श्रद्धांजलि

विधानसभा क्षेत्रवार मतदाता संख्या:

• 312 मेहदावल: 4,12,243 मतदाता
• 313 खलीलाबाद: 4,07,189 मतदाता
• 314 धनघटा (अजा): 3,50,084 मतदाता

इस प्रकार जनपद में कुल 11,69,516 मतदाता पंजीकृत किए गए हैं। जनपद का जेंडर रेशियो 811 और ई-पिक रेशियो 54.70 दर्ज किया गया है।

बैठक में सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को मतदाता सूची की प्रतियां उपलब्ध कराई गईं। अधिकारी ने बताया कि अंतिम सूची आधिकारिक वेबसाइटों पर उपलब्ध है, जहां नागरिक अपने नाम की जांच कर सकते हैं।
जिन पात्र मतदाताओं का नाम अभी सूची में शामिल नहीं हो पाया है, वे Form-06 भरकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

ये भी पढ़े – देश के प्रमुख शहरों में खुलेगा लीगल एड सेंटर, ज्यूडिशियल काउंसिल की बड़ी पहल

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments